फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार: कर रहे थे मॉकड्रिल लेकिन सच में लग गई जंगलों में आग, जानिए क्या हुआ इसके बाद

Fri, 21 Apr 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार Updated Fri, 21 Apr 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
forest  caught fire during  Mock Drills  in haridwar

मनसा देवी मंदिर, चंड़ी देवी, रोशनाबाद के जंगलों में भीषण आग पर काबू पाने के लिए की जा रही मॉक ड्रिल के दौरान अचानक से हकीकत में ही श्यामपुर रेंज के अजंनी कंपार्टमेंट में नंबर दो में आग लगने की सूचना मिली तब वहां पर पूरी रेस्क्यू टीम ने जाकर मोर्चा संभाला और  रेस्क्यू टीम ने बड़ी मुश्किल से 30 मिनट मे आग पर काबू पाया गया।। 

forest  caught fire during  Mock Drills  in haridwar

जिला प्रशासन के नेतृत्व में वन विभाग, राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क, पुलिस प्रशासन आदि टीमों ने मॉकड्रिल चलाकर आग पर काबू पाया।  जिलाधिकारी के निर्देष पर तीन स्थानों पर मॉकड्रिल अभियान चलाया गया। तीन स्थानों पर कई लोग घायल हुए, लेकिन जिला अस्पताल से केवल चंडी देवी से एक घायल हो लेकर अस्पताल पहुंचे। 

forest  caught fire during  Mock Drills  in haridwar

बृहस्पतिवार की सुबह 09:40 मिनट पर कंट्रोल रुम को सूचना मिली कि चंडीदेवी मंदिर के सामने डंपिंग में भीषण आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही नायाब तहसीलदार धनीराम सैनी, आरओ चिड़ियापुर आरपी हिंग्वालण दमकल कर्मियों, पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। रेस्कयू करने गयी टीम ने बडी मुश्किल से आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
forest  caught fire during  Mock Drills  in haridwar

इस दौरान एक पुलिस कर्मी ओर वन कर्मी घायल हो गए। डॉक्टरों की टीम ने दोनों को प्राथमिक उपचार देकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसी दौरान अचानक से हकीकत में ही श्यामपुर रेंज के अजंनी कंपार्टमेंट में नंबर दो में आग लगने की सूचना मिली तब वहां पर पूरी रेस्क्यू टीम ने जाकर मोर्चा संभाला और  रेस्क्यू टीम ने बड़ी मुश्किल से 30 मिनट मे आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
forest  caught fire during  Mock Drills  in haridwar

 रेस्कयू टीम में बहादराबाद ब्लॉक की बीडीओ शिवरानी चौहान, रेंजर श्यामपुर वाईएस राठौर , एसओ श्यामपुर प्रदीप तोमर, प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रमन चोपड़ा, लालढांग पशु केंद्र की डॉ गरिमा, डॉ सुषमा मिश्रा, डॉ विनय कुमार, रीना, शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे। मनसा देवी मंदिर क्षेत्र के जंगलों में आग लगने की सूचना पर जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने कंट्रोल रूम में पहुंचकर स्वयं कमान संभाली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed