फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता ने देश को दिलाई आजादी, बेटा रिक्शा चलाकर गुजर-बसर करने को मजबूर, तस्वीरें झकझोर देंगी...

Thu, 20 Dec 2018 12:55 PM IST
अलका त्यागी दिनेश कौशिक/अमर उजाला, जसपुर
दिनेश कौशिक/अमर उजाला, जसपुर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Dec 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
Freedom fighters son Run auto rickshaw bad condition without pension
सतपाल

जिस पिता ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी उस स्वतंत्रता सेनानी का बेटा आज कुटुंब पेंशन और अपने हक की लड़ाई लड़ते थक गया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरीशचंद के बेटे सतपाल (65) रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करने को मजबूर हैं। 

Freedom fighters son Run auto rickshaw bad condition without pension
सतपाल

उनकी कुटुंब पेंशन योजना की फाइल तीन जनवरी 2018 से तहसीलदार के कार्यालय में धूल फांक रही है और तहसीलदार कहते हैं कि ‘फाइल तलाश करके कार्यवाही कराएंगे।’ग्राम कलियावाला निवासी रिक्शा चालक सतपाल (65) के पिता हरीशचंद ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी थी। 

Freedom fighters son Run auto rickshaw bad condition without pension
सतपाल

इस लड़ाई के दौरान उन्हें दो वर्ष की सजा हुई थी। आजादी के बाद हरीशचंद ग्राम कलियावाला में आकर बस गए। यहां पुराने डाकखाने के पास चाय की दुकान चलाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करते रहे। उन्हें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पेंशन मिल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Freedom fighters son Run auto rickshaw bad condition without pension
सतपाल

सात मार्च 1993 को उनका निधन हो गया, तब उनकी पत्नी मायादेवी को पेंशन मिलने लगी। दो सितंबर 1997 को मायादेवी का भी निधन हो गया और पेंशन बंद हो गई। इधर, पिता के निधन के बाद से ही यानी 1993 से सतपाल परिवार के भरण पोषण के लिए रिक्शा चलाने लगे। 

विज्ञापन
Freedom fighters son Run auto rickshaw bad condition without pension
सतपाल

परिवार में पत्नी पुष्पा देवी के अलावा चार बेटियां भारती, सोमा, आरती और पूजा हैं। इनमें से आरती और पूजा की शादी हो चुकी है। सोमा माता-पिता के साथ रहती है, जबकि भारती काशीपुर में एक डॉक्टर के घर सफाई का काम करती है और वहीं सर्वेंट हाउस में रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed