फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणेश चतुर्थी 2018: पूजा के समय गणपति को भूलकर भी अर्पित न करें तुलसी, धनवान भी बन जाता है 'कंगाल'

Fri, 14 Sep 2018 04:52 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 14 Sep 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2018 Tulsi prohibited in ganpati pujan know reason
ganesha

आज गणपति घर-घर विराजे हैं। हर कोई अपने तरीके से गणेश पूजा करते हैं। लेकिन ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस पूजा में गलती से भी तुलसी अर्पित नहीं करनी चाहिए। कहा जाता है कि तुलसी ने गणेश जी को श्राप दिया था, इसलिए यह पूजा में वर्जित मानी जाती है। आगे जानिए क्यों?



 

Ganesh Chaturthi 2018 Tulsi prohibited in ganpati pujan know reason
tulsi - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम के अनुसार, तुलसी का गणेश पूजा में न प्रयोग होना पुराणों में बताया गया है। कहा जाता है कि, तुलसी देवी विवाह की इच्छा लेकर तीर्थयात्रा पर निकली थीं। एक दिन तुलसी देवी गंगा घाट के किनारे से गुजर रही थीं। उसी जगह पर गणेश जी भी अपने तप में लीन थे। तुलसी उन्हें देखकर मोहित हो गईं। 

Ganesh Chaturthi 2018 Tulsi prohibited in ganpati pujan know reason
गणेश

इस दौरान गणेश जी का ओजस्वी रूप देखकर तुलसी ने गणेश जी से विवाह करने की इच्छा जताई। तुलसी ने विवाह की इच्छा से उनका ध्यान भंग कर दिया। तब भगवान गणेश ने तुलसी द्वारा तप भंग करने को अशुभ बताया और तुलसी की मंशा जानकर स्वयं को ब्रह्मचारी बताकर उसके विवाह प्रस्ताव को नकार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2018 Tulsi prohibited in ganpati pujan know reason
tulsi

गणेश जी के इस व्यवहार से तुलसी जी बहुत दुखी हुईं और उन्होंने आवेश में आकर गणेश जी को दो विवाह होने का श्राप दे दिया। ऐसा सुनने पर गणेश जी भी आवेश में आ गए और उन्होंने भी तुलसी को श्राप दिया कि उनका विवाह एक असुर से होगा। श्राप की बात सुनकर तुलसी को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने माफी मांग ली। 

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2018 Tulsi prohibited in ganpati pujan know reason
गणेश

तब गणेश जी ने उन्हें कहा कि, भले ही तुम्हारा विवाह राक्षस से होगा, लेकिन फिर भी तुम भगवान विष्णु और कृष्ण को प्रिय होने के साथ ही कलयुग में जगत के लिए जीवन और मोक्ष देने वाली होंगी। लेकिन जहां भी मेरी पूजा होगी वहां तुम्हारा प्रवेश हमेशा वर्जित ही रहेगा। जो भी ऐसा करेगा उसके लिए यह समय शुभ नहीं होगा। इसलिए हमेशा से ही गणेश पूजा के दौरान तुलसी नहीं रखनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed