फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंगा दशहरा 2019: इस बार पड़ेंगे दस योग, कभी-कभी आता है ऐसा अद्भुत संयोग

Thu, 30 May 2019 08:28 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 30 May 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
ganga dussehra 2019 many auspicious coincidence on one day
अमर उजाला

इस बार गंगा दशहरे पर पूरे दस योग पड़ रहे हैं और सोमवती अमावस्या पर एक ही दिन छह पर्व हैं। सोमवती अमावस्या का पर्व आने वाले सोमवार को है। सोमवती को स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का यहां पहुंचना शुरू हो गया है। इस बार गंगा दशहरा 12 जून को पड़ रहा है।


 

ganga dussehra 2019 many auspicious coincidence on one day

श्रद्धालुओं की यह भीड़ गंगा दशहरे के बाद ज्येष्ठ पूर्णिमा तक रहेगी। सोमवती अमावस्या पर रोहिणी व्रत, शनैश्चर जयंती, वट सावित्री व्रत, बड़मावस और भावुका अमावस्या के संयुक्त पर्व हैं। अमावस्या यूं तो प्रत्येक महीने आती है। पर इस बार की अमावस्या इन संयोगों के साथ-साथ कुछ नए संयोग योग भी लाएगी।
 

ganga dussehra 2019 many auspicious coincidence on one day

सोमवती का स्नान प्रमान योग में पड़ेगा और रोहिणी नक्षत्र होगा। इस दिन चंद्रमा वृष राशि में प्रवेश करेंगे। गौरतलब है कि सूर्य देव पहले ही एक महीने के लिए वृष में आ गए हैं। इस प्रकार सूर्य और चंद्र के सोमवती के दिन एक ही राशि में होने का प्रभाव ज्योतिष की दृष्टि से बहुत पवित्र माना जाता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
ganga dussehra 2019 many auspicious coincidence on one day

इस दिन छह योगों के अलावा रोहिणी का अपना जन्म दिवस भी है। इसलिए अध्यात्मिक जानकारी रोहितणी व्रत रखते हैं। यह व्रत कल्याणकारी है। इसका प्रभाव गुरुवार को अपरा एकादशी के साथ शुरू हो जाएगा। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष में पड़ने वाला गंगा दशहरा इस वर्ष कई योग लेकर आ रहा है।
 

विज्ञापन
ganga dussehra 2019 many auspicious coincidence on one day

वास्तव में गंगा दशहरे के लिए गंगा शिव की जटाओं से निकलकर हरिद्वार पहुंची थी। इस दिन स्नान का पहला पर्व हरिद्वार में मनाया जाता है। हरिद्वार से निकलकर गंगा जिन-जिन तीर्थों पर जाती उन सभी में गंगा अवतरण दिवस और अगले दिन निर्जला एकादशी का पर्व मनाया जाएगा। गंगा दशहरे के दिन सभी दस योग सदा नहीं मिलते।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed