{"_id":"5d88f38c8ebc3e013b285386","slug":"garbage-from-10-years-found-in-gomukh-iit-roorkee-student-collected-during-campaign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गंगा के उद्गम स्थल गोमुख की बदहाली का आलम, पत्थरों के बीच मिला 10 साल पुराना कूड़ा, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा के उद्गम स्थल गोमुख की बदहाली का आलम, पत्थरों के बीच मिला 10 साल पुराना कूड़ा, तस्वीरें...
अंकित कुमार गर्ग, अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 25 Sep 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आपदा और पर्यावरण के नजरिये से गंगा का उद्गम स्थल गोमुख बेहद संवेदनशील है। लेकिन यहां पहुंचने वालों की असंवेदनशीलता की हद देखिए। गोमुख के पास ही कूड़े को जलाया जा रहा है। इतना ही नहीं, यहां दस साल पुराना कूड़ा तक डंप है। यहां मिला 2008 का बिस्कुट का रेपर इसका जीता जागता गवाह है।
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी, रुड़की के छात्रों का एक दल स्वच्छता अभियान के तहत गोमुख पहुंचा तो उसके सामने यह तल्ख हकीकत आई। आलम यह था कि वह अपने साथ कूड़ा उठाने के लिए 40 बोरे लेकर गए थे, जिसमें से 30 बोरे केवल गोमुख के पास पड़े कूड़े से ही भर गए।
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गोमुख से कुछ पहले ही ऊंचाई वाले क्षेत्र में दो कूड़ेदान जरूर रखे थे, लेकिन इनमें भी जला कुआ कूड़ा डाला गया था। आग की वजह से एक कूड़ेदान का पेंट तो पूरी तरह मिट चुका था, जबकि दूसरे हिस्से का पेंट भी पिघला हुआ था। आईआईटी रुड़की के छात्रों के दल ने गोमुख, भोजवासा, तपोवन और चीड़बासा क्षेत्र में ट्रैकिंग कर सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान दल को गोमुख के पास पत्थरों के बीच में जगह-जगह कूड़ा जमा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जिस जगह कूड़ेदान रखे थे, उनके ठीक पीछे तक बड़े-बड़े पत्थरों के बीच कूड़े के ढेर पड़े थे। इससे साफ था कि कर्मचारी इस कूड़े को गंगोत्री लाने की जहमत ही नहीं उठाते। टीम ने बीती 20 सितंबर की सुबह भोजवासा कैंप से गोमुख की यात्रा शुरू की। छात्रों के दल में शामिल आईआईटी के उप कुल सचिव एके श्रीवास्तव ने बताया कि पत्थरों के बीच पड़े कूड़े को देखकर ऐसा लग रहा था कि कूड़ेदान हाल में ही उलटा गया है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गोमुख और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान पूरा कर आईआईटी रुड़की के 25 छात्रों का दल छह दिन की यात्रा पूरी कर सोमवार को लौटा। इस दौरान छात्रों ने भारी मात्रा में गोमुख, भोजवासा कैंप क्षेत्र, तपोवन और चीड़बासा से कूड़ा एकत्र किया। छात्रों ने 1200 किलो से अधिक कूड़े को गंगोत्री लाकर इसके निस्तारण के लिए नगर पंचायत प्रशासन के सुपुर्द किया। केंद्र सरकार के नमामि गंगे एवं जल शक्ति मंत्रालय के प्रोजेक्ट के तहत आईआईटी के हिमालयन एक्सप्लोरर क्लब (एचईसी) के छात्रों का यह दल 18 सितंबर को रवाना हुआ था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।