{"_id":"592fa7274f1c1b5365bdac74","slug":"ghost-tourism-by-uttarakhand-government","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देसी-विदेशी पर्यटकों के लिए आ रहा है 'भूतिया पर्यटन', पढ़ेंगे तो चौंक जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देसी-विदेशी पर्यटकों के लिए आ रहा है 'भूतिया पर्यटन', पढ़ेंगे तो चौंक जाएंगे
Fri, 02 Jun 2017 10:58 AM IST
अरविंद सिंह/ अमर उजाला, देहरादून
अरविंद सिंह/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 02 Jun 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
ghost tourism
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश-विदेश से आने वाले पर्यटक उत्तराखंड में भूतिया पर्यटन रूबरू हो सकेंगे। अमेरिका, ब्राजील और इंग्लैंड जैसे देशों की तर्ज पर अब उत्तराखंड में भी स्पूकी टूरिज्म यानी भूतिया पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी है। राज्य के विभिन्न इलाकों में ऐसे भूतिया भवनों को चिह्नित किया जा रहा है, जिन्हें स्पूकी टूरिज्म से जोड़ा जा सके। पहले चरण में मसूरी स्थित लांबी देहर माइंस, एक होटल और चंपावत की एबोट चर्च को चिह्नित किया गया है।
2 of 6
ghost tourism
अमेरिका, इंग्लैंड और ब्राजील में बेहद पसंद किए जाने वाले स्पूकी टूरिज्म को राज्य सरकार यहां शुरू कर पर्यटन को बढ़ावा देना चाहती है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि राज्य के विभिन्न इलाकों में स्पूकी टूरिज्म की काफी संभावनाएं हैं।
3 of 6
ghost tourism
मसूरी के लांबी देहर खनन माइंस और चंपावत की एबोट चर्च ऐसे स्थल हैं, जिन्हें स्पूकी टूरिज्म सेंटर के तौर पर विकसित किया जा सकता है। इसके अलावा भी राज्य के अन्य इलाकों में तमाम ऐसी जगहें हैं, जिन्हें स्पूकी टूरिज्म सेंटर के तौर पर विकसित किया जा सकता है। योजना के तहत ऐसे जर्जर और निर्जन मकानों का सर्वे कराया जा रहा है, जो भूतिया इलाकों या घरों में तब्दील हो चुके हैं। पर्यटन अफसरों की नजर उन गांवों पर है, जो पलायन के चलते निर्जन हो चुके हैं। इनको स्पूकी टूरिज्म से जोड़कर पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही पलायन रोकने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ghost tourism
विंचेस्टर मिस्ट्री हाउस, एमटीविले हाउस, व्हाइट हाउस, मिटलेस प्लांटेशन, द जोशुआ वार्ड हाउस, लालौरी हाउस, फ्रैंकलिन कैस्टल दुनिया के कुछ ऐसे चुनिंदा भूतिया घर हैं, जिन्हें देखनेे के लिए दुनिया के कोने-कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। विंचेस्टर मिस्ट्री हाउस ऐसा भूतिया घर है, जिसमें विक्टोरियन शैली में बने 160 कमरे हैं। यह अपनी स्थापत्य कला के लिए भी चर्चित है।
विज्ञापन
5 of 6
ghost tourism
लंबी देहर माइंस : ऐसा कहा जाता है कि इस माइंस में 50 हजार से ज्यादा मजदूरों की मौत हो गई थी। यह पूरी तरह वीरान हो चुका है और इसे भूतिया माना जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।