फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार के इस फरमान को पढ़कर नहीं रहेगा खुशी का ठिकाना

Tue, 18 Sep 2018 05:29 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Sep 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
Government employees salary increment after dearness allowance in uttarakhand
money - फोटो : demo pic

सरकारी कर्मचारियों के लिए राहतभरी खबर है। सरकार के इस फरमान को पढ़कर उनके चेहरे खिल जाएंगे। उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने दो लाख से अधिक राज्य कर्मचारियों को 1 जुलाई 2018 से दो प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने को स्वीकृति दे दी है। अगले माह का वेतन कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए के साथ मिलेगा। 

Government employees salary increment after dearness allowance in uttarakhand
trivendra singh rawat

मंत्रिमंडल ने प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को देखते हुए रिटायर स्पेशलिस्ट डाक्टरों की अनुबंध पर पुनर्नियुक्ति करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही शहरों के आसपास वाले क्षेत्रों में विश्वबैंक पोषित नौ सौ करोड़ रुपये की योजना के क्रियान्वयन को लेकर भी सरकार ने नियम सरल करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। 

Government employees salary increment after dearness allowance in uttarakhand
demo pic

दो घंटे चली बैठक में 6 प्रस्तावों पर मुहर लगी, जबकि तीन स्थगित कर दिए गए। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 1 जुलाई से प्रभावी दो प्रतिशत महंगाई भत्ता राज्य सरकार ने प्रदेश कार्मिकों को देने का निर्णय लिया है। मंत्रिमंडल ने शहरों के आसपास के क्षेत्र के लिए विश्वबैंक पोषित योजना के क्रियान्वयन को सरल बनाने के लिए कई नियमों में बदलाव किये है। टेंडर प्रक्रिया को सरल किया गया है। कार्यक्रम समन्वयन सलाहकार समिति को टेंडर की शर्तों में कई तरह की छूट देने की शक्तियां दी गई हैं, जिससे तेजी से निर्माण कार्य हो सकें। कैबिनेट ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की आमवाला तरला में 0.4046 हेक्टेयर भूमि का भू-उपयोग बदलने के लिए 10 प्रतिशत शुल्क माफ करने का निर्णय भी लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Government employees salary increment after dearness allowance in uttarakhand
सुप्रीम कोर्ट

हाईकोर्ट के पुलिस कर्मचारियों से आठ घंटे से अधिक ड्यूटी नहीं देने के फैसले पर सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। मंत्रिमंडल को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अवगत करवाया गया। हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की थी, जिस पर सरकार को स्टे मिल गया है। मंत्रिमंडल ने खरीफ सत्र 2018-19 के तहत साढ़े सात लाख मैट्रिक टन धान खरीदने का निर्णय लिया है। सामान्य श्रेणी की 1750 रुपये और ए श्रेणी की 1770 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद होनी है। 6 लाख मैट्रिक टन सरकार आढ़तियों के माध्यम से खरीदेगी, जबकि डेढ़ लाख टन का क्रय सरकार खुद करेगी। 1 अक्तूबर से खरीफ की खरीद शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
Government employees salary increment after dearness allowance in uttarakhand
doctor - फोटो : amar ujala

सरकार ने विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं सुदृढ़ करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों में से सौ पर रिटायर स्पेशलिस्ट डाक्टर तैनात करने का निर्णय लिया है। डीजी हेल्थ की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित होगी, जिसके माध्यम से रिटायर हो चुके चिकित्सकों को अनुबंध पर रखा जाएगा। राज्य से बाहर के रिटायर चिकित्सक भी सेवाएं देने के लिए आवेदन कर सकते हैं।  पुनर्नियुक्ति सेवाओं के तहत देय भत्ते और वेतन रिटायर डाक्टरों को दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed