सब्सक्राइब करें

हरिद्वार: सोमवती अमावस्या पर नहीं होगी गंगा स्नान की इजाजत, एक दिन पहले ही सील हो जाएंगी जिले की सीमाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Jul 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Haridwar: Border Area will seal before one day of somvati amavasya, Ganga Snan on har ki pauri ban
- फोटो : फाइल फोटो

कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध के बाद हरिद्वार में सोमवती अमावस्या पर भी श्रद्धालुओं को गंगा स्नान की इजाजत नहीं होगी। एक दिन पहले ही जिले की सीमाएं सील कर हरकी पैड़ी के इलाके को प्रतिबंधित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह आदेश जारी किए हैं। 

Trending Videos
Haridwar: Border Area will seal before one day of somvati amavasya, Ganga Snan on har ki pauri ban
- फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी सी रविशंकर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई के साथ कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत आगामी 19 और 20 जुलाई को पड़ने वाले सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान को लेकर अधिकारियों के साथ मंथन किया। डीएम ने कहा कि सोमवती अमावस्या पर जनपद की सभी सीमाओं को पूर्णत: सील रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar: Border Area will seal before one day of somvati amavasya, Ganga Snan on har ki pauri ban
- फोटो : फाइल फोटो

सभी सीमाओं को स्नान की पूर्व रात्रि से बंद कर दिया जाएगा। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। अधिकारियों को सोमवती अमावस्या पर किसी भी प्रकार के यात्री और स्थानीय लोगों के गंगा घाटों पर स्नान को पूर्णत: प्रतिबंधित रखे जाने के आदेश दिए गए हैं। 

Haridwar: Border Area will seal before one day of somvati amavasya, Ganga Snan on har ki pauri ban
- फोटो : फाइल फोटो

डीएम ने कहा कि निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और आदेशों का पालन सख्ती से कराने के आदेश दिए हैं। अमावस्या पर स्थानीय मंदिरों में  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से कराया जाए। 

विज्ञापन
Haridwar: Border Area will seal before one day of somvati amavasya, Ganga Snan on har ki pauri ban
- फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी सी रविशंकर ने साप्ताहिक बंदी के दिन बाजारों के सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कोरोना संक्रमण में सेवा कर रहे फ्रंट लाइन वर्करों और सरकारी कार्मिकों का साप्ताहिक रैपिड टेस्ट कैंप लगाने को कहा है। यह कैंप तहसीलवार प्रत्येक शुक्रवार को लगाए जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed