{"_id":"5f0db0598ebc3e63865e2ea2","slug":"india-nepal-dispute-international-swing-bridge-for-nepali-bride-and-indian-groom-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेपाल में शादी कर लौटे दूल्हा-दुल्हन के लिए भारत ने दिखाई दरियादिली, खोला अंतरराष्ट्रीय झूला पुल, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में शादी कर लौटे दूल्हा-दुल्हन के लिए भारत ने दिखाई दरियादिली, खोला अंतरराष्ट्रीय झूला पुल, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 14 Jul 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
नेपाल से शादी के बाद लौटते दूल्हा दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को नेपाल द्वारा अपने नक्शे में शामिल करने और चीन से निकटता के बाद भले ही भारत और नेपाल के राजनीतिक संबंधों में खटास आई हो, लेकिन दोनों देशों के आज भी रोटी-बेटी के रिश्ते मधुर ही हैं। इस बात की गवाह मंगलवार को भारत के दूल्हे और नेपाल की दुल्हन की हुई शादी है।
Trending Videos
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पिथौरागढ़ के जीबी कोट जाजरदेवल निवासी दूल्हे कमलेश चंद शादी के लिए अकेले ही नेपाल गए थे। इस दौरान परिवार वालों ने दोनों की शादी 15 मिनट में ही करा दी। इसके बाद जब वे दोनों नेपाल के दार्चुला से भारत आने के लिए लौटने लगे तो जवानों ने तुरंत दूल्हा-दुल्हन के लिए झूला पुल के गेट खोल दिए। दूल्हा-दुल्हन ने दोनों देशों के स्थानीय प्रशासन का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि नेपाल से एक बीमार व्यक्ति और भारत से एक दूल्हे के अनुरोध पत्र पर दोनों स्थानीय प्रशासन की सहमति पर अंतरराष्ट्रीय झूला पुल डेढ़ घंटे के लिए खोला गया। इस दौरान नेपाल निवासी बीमार व्यक्ति चक्र सिंह सहित आठ लोग नेपाल से भारत आए और भारत से 15 लोग नेपाल गए।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दूल्हे कमलेश चंद ने बताया कि उनकी शादी मार्च महीने में होनी थी, लेकिन लॉकडाउन होने के कारण झूलापुल बंद हो गए थे। जिसकी वजह से शादी को रोक दिया गया था। अब दोनों प्रशासन की सहमति से झूला पुल खोला गया है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दूल्हे कमलेश चंद ने खुशी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी, एसडीएम धारचूला और एसएसबी के अधिकारियों और नेपाल प्रशासन का आभार प्रकट किया। कहा कि पुल खुलने के कारण ही उनकी शादी हो पाई है। पुल खुलने के दौरान 50 से अधिक भारतीय लोगों ने नेपाली रिश्तेदारों को राशन भी पहुंचाया है। इस दौरान 11वीं वाहिनी एसएसबी के इंसपेक्टर दीपक चंद के नेतृत्व में जवानों ने दोनों और से आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।