फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hemkund Sahib: बर्फीली राहों से गुजरेंगे तीर्थयात्री, सेना के जवानों ने बर्फ के बीच ऐसे बनाया रास्ता, तस्वीरें

Wed, 08 May 2024 08:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 May 2024 08:07 PM IST
विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2024 Army Soldiers made away after cleaning Snow For Pilgrims  Photos
हेमकुंड साहिब में बर्फ हटाते जवान - फोटो : अमर उजाला

हेमकुंड साहिब के आस्था पथ और गुरुद्वारा परिसर में जमी बर्फ को हटाने का काम जारी है। सेना के 35 जवानों ने बुधवार को हेमकुंड साहिब तक पहुंचने वाली सीढ़ियों से बर्फ हटाकर यहां रास्ता तैयार कर लिया है। जबकि घोड़ा, डंडी व कंडी वाले रास्ते को खोलने का काम भी जारी है।

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा 25 मई से शुरू हो जाएगी। जिसे देखते हुए सेना के जवान हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे हुए हैं। बुधवार को सेना के जवानों ने अटलाकोटी से हेमकुंड साहिब तक जाने वाली सीढ़ियों से बर्फ हटा ली है। 

Kedarnath Dham: 13 से 15 घंटे तक खुला रहेगा मंदिर, एक घंटे में 1400 श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

Hemkund Sahib Yatra 2024 Army Soldiers made away after cleaning Snow For Pilgrims  Photos
हेमकुंड साहिब में बर्फ हटाते जवान - फोटो : अमर उजाला

गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा परिसर और गुरुद्वारे तक जाने वाले चारों गेटों के आगे से भी बर्फ को हटा लिया गया है। यात्रा शुरू होने से पहले आस्था पथ को आवाजाही के लिए तैयार कर लिया जाएगा।

Hemkund Sahib Yatra 2024 Army Soldiers made away after cleaning Snow For Pilgrims  Photos
हेमकुंड साहिब में बर्फ हटाते जवान - फोटो : अमर उजाला

सर्दियों में हेमकुंड साहिब में हमेशा भारी बर्फबारी होती है। जिसके चलते यहां जगह-जगह हिमखंड पसरे रहते हैं। ऐसे में भारी ठंड के बावजूद भी जवानों ने बर्फ हटाने का काम जारी रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2024 Army Soldiers made away after cleaning Snow For Pilgrims  Photos
हेमकुंड साहिब में बर्फ हटाते जवान - फोटो : अमर उजाला

प्रबंधक ने बताया कि हेमकुंड साहिब में अब मौसम सामान्य है, जिसके चलते आस्था पथ को खोलने में सेना के जवानों को आसानी हो रही है। यहां बर्फ को बीच से रास्ता बनाया जा रहा है।  

विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2024 Army Soldiers made away after cleaning Snow For Pilgrims  Photos
हेमकुंड साहिब में बनाया जा रहा रास्ता - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए ऋषिकेश में गुरुद्वारा परिसर में बस बुकिंग काउंटर खोला जाएगा। तीर्थयात्री बसों की बुकिंग यहां से करा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed