{"_id":"6138d5d68ebc3eb3b44d8638","slug":"himalaya-diwas-2021-himalayan-become-more-beautiful-after-public-movement-stop-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Himalaya Diwas 2021: मानवीय हस्तक्षेप रुका तो और भी दमक उठा हिमालयी क्षेत्र, देखें तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himalaya Diwas 2021: मानवीय हस्तक्षेप रुका तो और भी दमक उठा हिमालयी क्षेत्र, देखें तस्वीरें...
विमल सिंह, अमर उजाला, गोपेश्वर
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 09 Sep 2021 02:44 PM IST
सार
कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों से यात्रा और पर्यटन गतिविधियां सीमित हो गई हैं, जिससे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाले वन्य जीवों से लेकर कई तरह की वनस्पति और फूल खिले दिख रहे हैं। रुद्रनाथ ट्रेक पर कस्तूरी मृग देखे जा रहे हैं, जबकि इस क्षेत्र में वर्षों से इस मृग को नहीं देखा गया था।
विज्ञापन
1 of 7
उत्तराखंड हिमालय दिवस: हिमालय की खूबसूरत तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
इंसानी गतिविधियां कम होने से हिमालयी क्षेत्र पुराने स्वरूप में लौटने लगा है। जो वन्य जीव और फूल कम दिखते थे वह निचले क्षेत्रों में भी आसानी से नजर आ रहे हैं। हिमालयी क्षेत्रों में कस्तूरी मृग, थार, घुरड़ सहित अन्य जीवों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। जबकि कस्तूरी कमल और फेन कमल जो बहुत कम दिखते थे वह भी जगह-जगह खिले हुए हैं।
कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों से यात्रा और पर्यटन गतिविधियां सीमित हो गई हैं, जिससे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाले वन्य जीवों से लेकर कई तरह की वनस्पति और फूल खिले दिख रहे हैं। रुद्रनाथ ट्रेक पर कस्तूरी मृग देखे जा रहे हैं, जबकि इस क्षेत्र में वर्षों से इस मृग को नहीं देखा गया था।
घुरड़ की संख्या में भी इजाफा हुआ है। चोपता में थार और राज्य पक्षी मोनाल की संख्या भी अधिक आंकी गई है। फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब सहित अन्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ब्रह्मकमल के साथ कस्तूरी कमल और फेन कमल भी काफी संख्या में दिख रहे हैं।
Trending Videos
2 of 7
हिमालय की खूबसूरत तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फेन कमल और कस्तूरी कमल ऐसा पुष्प है जो सामान्य तौर पर कम नजर आता है, लेकिन इस बार यह भी इन रास्तों पर खिला हुआ है। ब्रह्मकमल भी इस बार पहले के मुकाबले काफी अच्छी संख्या में खिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
हिमालय की खूबसूरत तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वन विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार हिमालयी क्षेत्रों में मानवीय हस्तक्षेप बढ़ने से वन्य जीव प्रभावित होते हैं। शांत वातावरण मिलने पर जहां वह आसानी से विचरण करते रहते हैं वहीं उनकी प्रजनन क्षमता भी बढ़ जाती है। दो वर्षों में मानवीय गतिविधियां कम होने से वन्य जीवों का परिवार बढ़ रहा है।
4 of 7
हिमालय की खूबसूरत तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
यही कारण है कि कस्तूरी मृग सहित दूसरे वन्य जीव जो अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भी मुश्किल से नजर आते थे इस बार निचले इलाकों में विचरण करते देखे आ रहे हैं। वहीं बुग्यालों सहित अन्य क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरा काफी कम हो गया है।
विज्ञापन
5 of 7
हिमालय की खूबसूरत तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार कस्तूरी मृग, थार, घुरड़ और मोनाल अधिक दिख रहे हैं। मानवीय हस्तक्षेप कम होने पर वन्य जीवों में प्रजनन क्षमता बढ़ जाती है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बहुत कम दिखने वाले कस्तूरी कमल और फेन फ्लावर भी हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी में खिले हुए हैं।
- अमित कंवर, डीएफओ केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग, गोपेश्वर, चमोली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।