फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज भी यहां सुरक्षित है आजादी से पहले का हिमालय

Mon, 12 Dec 2016 05:13 PM IST
विनोद मुसान/ अमर उजाला, देहरादून
विनोद मुसान/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 Dec 2016 05:13 PM IST
विज्ञापन
himalayan view in sameer shukla and kavita shukla house
sameer shukla, kavita shukla

कोई हिमालय को इस कदर भी प्यार कर सकता है कि अपने घर को ही ‘हिमालय’ बना दे? इस सवाल का जवाब जानना है तो इसके लिए आपको मसूरी (देहरादून) आकर शुक्ला दंपति से मिलना पड़ेगा।

himalayan view in sameer shukla and kavita shukla house
himalaya

इनके घर से आपको साक्षात हिमालय के दर्शन ही नहीं होते, 1947 से पहले का हिमालय कैसा था, उसके जवाब भी मिलते हैं। इसके अलावा गढ़वाल और कुमाऊं की कला-संस्कृति, खान-पान, गीत-संगीत, पहनावा और हर वो चीज जो अब विलुप्ति के कगार पर है, आपको यहां देखने, छूने और महसूस करने को मिल जाती है।
 

himalayan view in sameer shukla and kavita shukla house
house

1996 में समीर शुक्ल और पत्नी डॉ. कविता शुक्ला हिमालय दर्शन को निकले तो यहीं के होकर रह गए। बिना कुछ सोचे कस्टम में अधिकारी पद से इस्तीफा दे दिया। लखनऊ का मकान बेचकर मसूरी में एकांत में स्थान पर एक छोटा सा मकान बना लिया। जो आज एक बड़े हेरिटेज एंड आर्ट सेंटर के रूप में विकसित हो चुका है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
himalayan view in sameer shukla and kavita shukla house
house

हिमालय से जुड़ी हर चीज को उन्होंने यहां खुद अपने हाथों बड़े सलीके से सजाया है। समीर शुक्ल गढ़वाल-कुमाऊं की संस्कृति को संजोने का काम करते हैं तो पत्नी कविता पेंटिंग पर उसे आकार देती हैं। आइये आपको बताते हैं क्यों खास है, शुक्ला दंपति का यह छोटा सा घर।
 

विज्ञापन
himalayan view in sameer shukla and kavita shukla house
house

फोटो गैलरी: घर के एक हिस्से में बनी हालनुमा गैलरी में आपको 1947 से पहले के हिमालय से जुड़े चित्र देखने को मिलते हैं। जिनमें लद्दाख, तिब्बत, भूटान, नेपाल, उत्तराखंड, हिमाचल से लेकर गोरखा तक के रहन-सहन, वेशभूषा और खानपान की जानकारी मिलती है। आजादी से पहले के चारधाम और कई विलुप्त मूर्तियों के चित्र भी यहां उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं अंग्रेजों के जमाने से लेकर अब तक मसूरी के विकास की यात्रा भी आपको चित्रों के माध्यम से यहां देखने को मिलती है। हिमालय से निकलने वाली कौन सी नदी किस ग्लेशियर से निकलती है, उसके मुहाने के चित्र भी आपको महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed