फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड की इस हसीना को देखकर ऋतिक रोशन भूले ‘सारा जमाना’, तस्वीरें...

Mon, 24 Oct 2016 06:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Oct 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
hrithik roshan likes urvashi rautela
hrithik roshan, urvashi rautela

‘काबिल’ के लिए ऋतिक रोशन की हसीना की तलाश उत्तराखंड जा कर पूरी हुई। ऋतिक और संजय गुप्ता को फिल्म के लिए जिस काबिल हीरोइन की तलाश थी अब वो मिल गई है।

hrithik roshan likes urvashi rautela
urvashi rautela - फोटो : AmarUjala

संजय गुप्ता ने ऋतिक के कहने पर अपनी फिल्म के लिए ऊर्वशी को साइन किया है। अभिनेत्री ऊर्वशी रौतेला के पर्सनल सेक्रेटरी कपिल ने अमर उजाला को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऊर्वशी 'काबिल' में ऋतिक के साथ 'सारा जमाना' में डांस करतीं नजर आएंगी।
 

hrithik roshan likes urvashi rautela
urvashi rautela - फोटो : AmarUjala

दरअसल ‘काबिल’ में अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘याराना’ के इस गाने को री-क्रिएट किया जा रहा है। राकेश कुमार की 1981 में रिलीज हुई ‘याराना’ में ऋतिक के चाचा राजेश रोशन ने ही म्यूजिक दिया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
hrithik roshan likes urvashi rautela
urvashi rautela - फोटो : AmarUjala

ऊर्वशी रौतेला को ऋतिक की पसंद भी बताया जा रहा है। सॉन्‍ग के लिए शॉर्टलिस्‍ट की गईं सैकड़ो सुंदरियों में से ऋतिक ने ही ऊर्वशी को सेलेक्ट किया। ऊर्वशी का जन्म 23 फरवरी 1994 को उत्तराखंड के कोटद्वार में हुआ। वह 2012 में आई एम शी-मिस यूनिवर्स इंडिया रह चुकी हैं।
 

विज्ञापन
hrithik roshan likes urvashi rautela
urvashi rautela in FHM - फोटो : FHM

ऊर्वशी पहले इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर में बनाना चाहती थीं। उन्‍होंने आईआईटी की परीक्षा भी दी, लेकिन असफल रहीं। स्‍कूल के दिनों में 17 साल की उम्र से ही ऊर्वशी ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लेती रही हैं। ब्यूटी विद ब्रेन की मलिका ने 2011 में मिस टूरिज्म क्वीन का भी खि‍ताब जीता। इसके अलावा वह 2011 में मिस एशि‍यन सुपरमॉडल का ताज भी जीत चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed