फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बगल में सो रहा था बच्चा और पत्नी को दे दी दर्दनाक मौत, इसके बाद पति खुद पहुंचा थाने

Sat, 04 May 2019 06:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 04 May 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
husband killed wife very brutally in piran kaliyar
अमर उजाला

कलियर दरगाह अब्दाल शाह बस्ती में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की पीट पीटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति सीधे थाने पहुंचा और बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज उसे जेल भेज दिया है। 

husband killed wife very brutally in piran kaliyar
अमर उजाला

बिहार के भागलपुर जिले के सिमरियागांव निवासी दंपति दो माह पहले गाजियाबाद की पूजा कॉलोनी से आकर कलियर दरगाह अब्दाल साहब बस्ती में किराए के मकान पर आकर रहने लगा था। परिवार में हिलाल और उसकी पत्नी शगुफ्ता परवीन (35) रह रहे थे। हिलाल दरगाह में अपनी पत्नी को हाजरी के लिए लेकर आया था। हिलाल का 12 वर्षीय पुत्र नय्यर इकबाल मुजफ्फरनगर के कांधला में एक मदरसे में पढ़ता है। जो कलियर आया हुआ था।

husband killed wife very brutally in piran kaliyar
अमर उजाला

जानकारी के अनुसार पति हिलाल को अपनी पत्नी शगुफ्ता परवीन के चरित्र पर शक था। जिस कारण उनके बीच आए दिन अनबन होती रहती थी। इसी के चलते हिलाल तनावग्रस्त रहने लगा था। शुक्रवार को पति पत्नी खाना खाकर अपने बच्चे के साथ सो गए थे। शुक्रवार रात करीब ढाई बजे आरोपी पति हिलाल ने सोते हुए अपनी पत्नी  के सिर पर मोटे डंडे से कई वार कर दिए, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई और सिर से खून बहने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
husband killed wife very brutally in piran kaliyar
अमर उजाला

मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। पास में सो रहे बच्चे को घटना का पता तक नहीं चल पाया। सुबह होने पर बच्चे को पता चला। आरोपी हिलाल पत्नी की हत्या कर सीधा थाने पहुंच गया। पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ चंदन सिह बिष्ट, थानाध्यक्ष अजय सिंह मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया। महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ चंदन सिह ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते हिलाल ने अपनी पत्नी की हत्या की है।

विज्ञापन
husband killed wife very brutally in piran kaliyar
अमर उजाला

आरोपी के खिलाफ  मकान मालिक अपसर अली की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर शक था कि उसकी पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध हैं। कई बार उसने अपनी पत्नी को फोन पर बात करते देखा था। उसने उसे कई बार मना किया, लेकिन वो नहीं मानी। उसकी पत्नी ने कई बार उसे मरवाने की धमकी दी थी। एक दो दिन पहले भी उसने उसे मारने की धमकी दी थी। इससे पहले उसकी पत्नी कुछ करती उसने उसकी हत्या कर दी। उसने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी को मारने का कोई पछतावा नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed