रेल यात्री अब नहीं उठाएंगे बेवजह परेशानी, अगर पढ़ लेंगे पहले यह काम की खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का फाइनल लोकेशन सर्वे पूरा हो गया है। जुलाई तक भूमि अधिग्रहण का काम भी पूरा हो जाएगा। सीएम ने हरिद्वार से दिल्ली के लिए सीधी रेलगाड़ी चलवाने की मांग भी की। इस पर केंद्रीय मंत्री ने फिजिबिलिटी सर्वे करवाने की बात कही।
सीएम ने यह भी बताया कि देवबंद-रुड़की प्रोजेक्ट के लिए उत्तराखंड के नौ गांवों का भूमि अधिग्रहण फाइनल स्टेज पर है। उत्तर प्रदेश के 14 गांवों केे भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है। उत्तराखंड सरकार ने इसके लिए 220 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व एवं गंगा दर्शन विशेष रेल सेवा संचालित किए जाने का भी अनुरोध किया।
पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया किराज्य हित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ प्री-बजट बैठक में राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की।