{"_id":"5a1cf0044f1c1b193e8b555c","slug":"income-tax-department-shocking-statistics-about-taxpayers-after-demonetisation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के बाद अब आयकर विभाग ने जारी किए ऐसे आंकड़े, पढ़कर हैरान रह जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के बाद अब आयकर विभाग ने जारी किए ऐसे आंकड़े, पढ़कर हैरान रह जाएंगे
Thu, 14 Dec 2017 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर/देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर/देहरादून
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
income tax office
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नोटबंदी के बाद पहले आरबीआई और अब आयकर विभाग ने चौंकाने वाले आंकड़े जारी किए हैं। इन्हें पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे।
2 of 7
500-1000 नोट
नोटबंदी और आपरेशन क्लीन मनी की वजह से शहर में नए करदाताओं की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ रही है। विभाग के ताजा आंकड़े बताते हैं कि महज आठ माह के अंदर यानी एक अप्रैल से 20 नवंबर 2017 तक शहर में कुल 71,768 नए करदाता बढ़े हैं। यूपी और उत्तराखंड के किसी भी जिले में से यह सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। आयकर विभाग इन आंकड़ों से उत्साहित है।
3 of 7
income tax
प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अभय तायल ने बताया कि उनके अधीन आते क्षेत्र यूपी पश्चिम एवं उत्तराखंड (कानपुर रीजन) में वित्तीय वर्ष 2017-18 में 6,16,725 नए करदाता बढ़ाने का लक्ष्य मिला है। आठ माह में 60 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। विभाग को यूपी पश्चिम और उत्तराखंड में ही कुल 3,67,506 नए करदाता हासिल हुए हैं। शेष चार माह में 40 फीसदी लक्ष्य पूरा करना है। इसके लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
demo pic
नए करदाताओं में ज्यादातर वे लोग हैं जो नोटबंदी से पहले टैक्स जमा करने में कतराते थे। अथवा जानबूझकर टैक्स जमा नहीं करते थे। इनमें छोटे व्यापारी, दुकानदार, छोटे सेवा प्रदाता, पेशेवर और घरेलू महिलाएं हैं। इनके खातों में लेनदेन तो खूब होता था लेकिन टैक्स जमा नहीं करते थे। कानपुर आंकड़े सबसे ज्यादा उत्साहित करने वाले हैं। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त ने भरोसा जताया है कि वित्तीय वर्ष बीतने तक यह आंकड़ा एक लाख पार कर जाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
काला
कानपुर शहर में नए करदाताओं की वजह से महज आठ माह में 34 फीसदी टैक्स कलेक्शन बढ़ा है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में शहर में कुल आयकर 1960 करोड़ रुपये जमा हुआ था। वहीं, 2017-18 में 20 नवंबर तक कुल 2632 करोड़ रुपये टैक्स जमा हो चुका है। इस तरह से महज आठ माह में शहर में 672 करोड़ रुपये टैक्स में बढ़ोतरी हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।