फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंडः इनकम टैक्स की ताबड़-तोड़ छोपमारी, UP निर्माण निगम के GM के घर पर रेड

Wed, 19 Apr 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 19 Apr 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
income tax raid in UP Construction Corporation MD house

देहरादून में इनकम टैक्स विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। दून और ऋषिकेश में आयकर विभाग की टीम ने उत्तरप्रदेश निर्माण निगम के जीएम शिव आश्रय शर्मा के घर और उनके रिश्तेदारों के यहां छापेमारी की कार्रवाई की।

income tax raid in UP Construction Corporation MD house
income tax raid

आयकर विभाग की टीमों ने यूपी निर्माण निगम लिमिटेड के जीएम शिव आसरे शर्मा और कांट्रेक्टर अमित शर्मा के कई ठिकानों पर छापा मारा। एक साथ हुई इस कार्रवाई से दिनभर हड़कंप मचा रहा। देर रात तक आयकर की टीमें जांच पड़ताल में जुटी थीं। छापे के दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं।

income tax raid in UP Construction Corporation MD house

छापे की कार्रवाई मंगलवार सुबह पांच बजे ज्वाइंट डायरेक्टर (इनवेस्टिगेशन) प्रदीप कुमार के नेतृत्व में शुरू हुई। प्रदीप कुमार ने बताया कि आठ टीमों ने कांट्रेक्टर अमित शर्मा के आठ ठिकानों पर छापे मारे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
income tax raid in UP Construction Corporation MD house

इनमें ऋषिकेश पब्लिक स्कूल के सामने एक गली में स्थित दो आवास, गंगानगर में तीन आवास, देहरादून में हरिद्वार बाईपास स्थित फ्रेंड्स कालोनी स्थित एचएनएन न्यूज चैनल कार्यालय, फ्रेंड्स कालोनी स्थित कार्यालय, राजपुर रोड स्थित ढकरानी और एक अन्य ठिकाना शामिल है।

विज्ञापन
income tax raid in UP Construction Corporation MD house

इसके अलावा नेहरू कालोनी स्थित यूपी निर्माण निगम के जीएम के कार्यालय में भी छापेमारी की गई। फ्रेंड्स कालोनी स्थित न्यूज चैनल के दफ्तर पर डिप्टी डायरेक्टर (इनवेस्टिगेशन) अजय सोनकर के नेतृत्व में देर रात तक कार्रवाई से चैनल के कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed