अंडर-19 विश्व कप इतिहास की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी है। अब एक बार फिर भारत और आस्ट्रेलिया फाइनल में आमने-सामने हैं।
{"_id":"5a753c144f1c1b8c268b8126","slug":"indian-team-strong-in-icc-under-19-world-cup-finals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Under-19 World Cup: उत्तराखंड के भरोसे भारत का पलड़ा आस्ट्रेलिया पर भारी, जानिए कैसे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Under-19 World Cup: उत्तराखंड के भरोसे भारत का पलड़ा आस्ट्रेलिया पर भारी, जानिए कैसे?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sun, 04 Feb 2018 06:23 AM IST
विज्ञापन
under-19 world cup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया
जी हां, विश्व कप इतिहास में भारत का पलड़ा 3-2 से भारी है। भारत और आस्ट्रेलिया अंडर-19 वर्ल्डकप में अब तक पांच बार आमने-सामने आए, इनमें से 2012 का फाइनल समेत भारत ने तीन मैच जीते, जबकि आस्ट्रेलिया को दो जीत नसीब हुई। इस विश्व कप में भी भारत लीग मैचों में आस्ट्रेलिया को 100 रनों से शिकस्त दे चुका है।
kamlesh nagarkoti
अब एक बार फिर भारत और आस्ट्रेलिया फाइनल में आमने-सामने हैं। भारतीय टीम को कमलेश नगरकोटी, मावी, इशान पावेल, शुभमन गिल और कप्तान पृथ्वी शाह से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
under-19 world cup
29 फरवरी 1988 को पहली बार भारतीय टीम अंडर 19 विश्व कप में आस्ट्रेलिया के सामने थी, जिसमें आस्ट्रेलिया ने उसे सात विकेट से शिकस्त दी। इसके 10 साल बाद हुए दूसरे अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी भारत की किस्मत नहीं बदली और आस्ट्रेलिया से उसे छह विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
उनमुक्त चंद
2000 में जब भारत और आस्ट्रेलिया का आमना-सामना हुआ तो भारतीय खिलाड़ियों ने कंगारुओं को 170 रनों के विशाल अंतर से हराया। 2012 के फाइनल में एक बार फिर भारत का आस्ट्रेलिया से सामना हुआ। मैच में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी उन्मुक्त चंद की 111 की कप्तानी पारी की बदौलत दो ओवर पहले ही भारत ने कंगारुओं के मुंह से वर्ल्डकप छीन लिया।