फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath: बर्फबारी ने और बढ़ाया 'दर्द'...एक हॉल में 29 लोग, हीटर सिर्फ एक, यहां ठंड से बचने को अलाव भी नाकाफी

Sat, 21 Jan 2023 04:00 AM IST
अलका त्यागी प्रदीप भंडारी, अमर उजाला, जोशीमठ
प्रदीप भंडारी, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 21 Jan 2023 04:00 AM IST
विज्ञापन
Joshimath Snowfall increased Cold weather 29 people in one hall of relief camp and only one heater
जोशीमठ में अलाव तापते लोग - फोटो : अमर उजाला

बारिश और बर्फबारी ने राहत शिविरों में रहने वाले प्रभावित परिवारों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सबसे ज्यादा परेशान नगर पालिका के एक हॉल में रखे गए नौ परिवारों के लोग हैं। इस हॉल में नौ परिवारों के करीब 29 सदस्य रह रहे हैं और प्रशासन ने एक ही रूम हीटर दिया हुआ है। इतने बड़े हॉल में एक हीटर से लोगों को कोई राहत नहीं मिल पा रही है। ऐसे में बड़ों के साथ बच्चे भी ठंड में ठिठुर रहे हैं।



Joshimath: चिंताजनक...बारिश के बाद जेपी कॉलोनी में बढ़ा पानी का रिसाव, 863 पहुंची दरार वाले घरों की संख्या

भू-धंसाव से प्रभावित गांधी नगर वार्ड के नौ परिवारों के 29 लोगों को नगर पालिका के एक हॉल में शिफ्ट किया गया है। शुक्रवार को हुई बारिश और बर्फबारी से पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे यहां रहने वाले परिवारों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।

इस हॉल में कई बच्चे भी हैं लेकिन इतने बड़े हॉल में सिर्फ एक ही हीटर दिया गया है। एक हीटर से 29 लोगों को कैसे राहत मिल सकती है। हालांकि हॉल के बाहर अलाव जलाई हुई है। ऐसे में यहां रहने वाले प्रभावित पूरे दिन बच्चों के साथ अलाव के आसपास बैठकर ठंड से बचने का प्रयास करते रहे लेकिन इससे राहत नहीं मिल पा रही।

Joshimath Snowfall increased Cold weather 29 people in one hall of relief camp and only one heater
जोशीमठ में अलाव तापती महिला - फोटो : अमर उजाला

यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि वे कब तक राहत शिविरों में रहेंगे। सरकार को जल्द से जल्द स्थायी समाधान करना चाहिए। प्रभावित सतेश्वरी देवी का कहना है कि जब तक स्थायी समाधान होता है तब तक उन्हें प्रशासन कमरे तो दिला दे जिससे इस ठंड में कुछ राहत तो मिले।

Joshimath Snowfall increased Cold weather 29 people in one hall of relief camp and only one heater
जोशीमठ में अलाव तापती महिला - फोटो : अमर उजाला

यहां रह रही राजेश्वरी देवी अपनी तीन साल की बेटी के साथ हॉल के बाहर अलाव का सहारा लेते हुए ठंड से बचने का प्रयास करती रही। उनका कहना है कि बाहर आग तो जला रखी है लेकिन ठंडी हवा चलने से आग से भी ज्यादा राहत नहीं मिल पा रही है। प्रशासन को उन्हें कम से कम एक-एक कमरे तो दिलाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath Snowfall increased Cold weather 29 people in one hall of relief camp and only one heater
सामान पर जमी बर्फ - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि शुक्रवार तड़के से नगर क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई थी। इसके बाद सुबह 6 से 10 बजे तक पूरे क्षेत्र में बर्फबारी होती रही। इस दौरान 3 से 5 इंच तक बर्फ जम गई थी। मौसम में कुछ सुधार हुआ, लेकिन घने बादल छाए रहे।

विज्ञापन
Joshimath Snowfall increased Cold weather 29 people in one hall of relief camp and only one heater
जोशीमठ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, अपराह्न बाद नगर क्षेत्र में हल्की बारिश शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जारी रही। साथ ही चारों तरफ की पहाड़ियों पर बर्फबारी हो रही है। मौसम के बिगड़े मिजाज के कारण अधिकतम तापमान 8 व न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed