फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanwar Yatra: उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब, पुलिस की सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त, हरिद्वार-दिल्ली हाईवे जाम, तस्वीरें

Fri, 14 Jul 2023 12:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Jul 2023 12:45 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2023 Haridwar Delhi Highway Jam After Huge Crowd of Kanwariya police Arrangements Field Photos
हरिद्वार दिल्ली हाईवे जाम - फोटो : अमर उजाला

धर्मनगरी में डाक कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। देहरादून-दिल्ली हाईवे डाक कांवड़ियों के वाहनों से पैक हो गया जबकि हरकी पैड़ी से लेकर आसपास के बाजार और पूरा इलाका फुल हो गया है। वहीं, डाक कांवड़ के दूसरे दिन लाखों कांवड़ियों की भीड़ के आगे पुलिस की व्यवस्थाएं धरी की धरी रह गई। हाईवे से लेकर शहर के अंदर डाक कांवड़ियों का कब्जा हो गया है। 

लक्सर की तरफ से बैरागी कैंप पहुंच रहे डाक कांवड़ियों के वाहन शंकराचार्य चौक की तरफ से हाईवे पर भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही दुपहिया वाहनों पर आने वाले डाक कांवड़िये कांवड़ पटरी और शहर के अंदर से गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं।

Kanwar Yatra: ऋषिकेश में हाईवे पर कांवड़ियों का सैलाब, तीन लाख भक्तों ने किया नीलकंठ धाम में जलाभिषेक

Kanwar Yatra 2023 Haridwar Delhi Highway Jam After Huge Crowd of Kanwariya police Arrangements Field Photos
हरिद्वार दिल्ली हाईवे जाम - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर शंकराचार्य चौक से लेकर सिंहद्वार, गुरुकुल कांगड़ी विवि के पास फ्लाईओवर, ज्वालापुर से लेकर बहादराबाद तक हाईवे डाक कांवड़ियों के वाहनों से पूरा पैक हो चुका है। ट्रक-ट्रैक्टर ट्राली और दुपहिया वाहनों के साथ ही कांवड़िए पैदल गंगाजल लेकर हाईवे से दौड़ते हुए गंतव्य की ओर से निकल रहे हैं।

Kanwar Yatra 2023 Haridwar Delhi Highway Jam After Huge Crowd of Kanwariya police Arrangements Field Photos
हरिद्वार दिल्ली हाईवे जाम - फोटो : अमर उजाला

हाईवे ही नहीं शहर के अंदर भी डाक कांवड़ के बड़े वाहन पहुंच गए हैं। कृष्णानगर, जगजीतपुर, भगतवंतपुरम, अभिषेकनगर, संदेशनगर, गुरु बख्श बिहार, हनुमंत पुरम, मिश्रा गार्डन, ऋषिकुल आदि क्षेत्रों में डाक कांवड़ियों के वाहन खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2023 Haridwar Delhi Highway Jam After Huge Crowd of Kanwariya police Arrangements Field Photos
हरकी पैड़ीं - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक 68 लाख 70 हजार कांवड़िए गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं। 10 कांवड़ियों को गंगा में डूबने से बचाया गया। मेले के 10वें दिन कांवड़ियों का आंकड़ा तीन करोड़ 28 लाख पहुंच गया है। आखिरी दिन शुक्रवार तक चार करोड़ का आंकड़ा पार होगा।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2023 Haridwar Delhi Highway Jam After Huge Crowd of Kanwariya police Arrangements Field Photos
हरकी पैड़ी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन पहले दिन एक लाख 10 हजार, दूसरे दिन 8 लाख 50 लाख, तीसरे 10 लाख 50 हजार, चौथे दिन 15 लाख 20 हजार पांचवें दिन 22 लाख 25 हजार, छठे दिन 32 लाख 40 हजार, सातवें दिन 45 लाख 10 हजार, आठवें दिन 57 लाख 20 हजार, नौवें दिन 67 लाख कांवड़िए गंगाजल भरकर रवाना हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed