{"_id":"66acd2dc82e0e4faf80516dc","slug":"kanwar-yatra-2024-garbage-spread-everywhere-in-haridwar-har-ki-pauri-after-mela-photos-2024-08-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में लगा कूड़े का अंबार, घाटों से लेकर सड़कों पर फैली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में लगा कूड़े का अंबार, घाटों से लेकर सड़कों पर फैली गंदगी
हरिद्वार में कांवड़ मेला संपन्न हो गया है। इसके बाद हरकी पैड़ी पर हर जगह गंदगी फैली दिखी। हर तरफ कूड़ा ही कूड़ा फैला है। इस बार मेले में चार करोड़ चार लाख 40 हजार कांवड़ यात्री पहुंचे हैं। हरिद्वार में कांवड़ मेले के बाद क्षेत्र में फैले कूड़े को साफ करने के लिए निगम प्रशासन ने 24 घंटे का समय निर्धारित किया है।
इसके लिए सफाई कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ आउट सोर्स के माध्यम से हायर किए गए एक हजार अन्य सफाई कर्मियों को भी लगाया गया है।
22 जुलाई से दो अगस्त तक चले 12 दिवसीय कांवड़ मेले के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए निगम प्रशासन ने पहले से ही तैयारी की हुई थी, इसके लिए निगम क्षेत्र को सात जोन में बांटा गया था।
3 of 6
हरकी पैड़ी पर कूड़ा
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्येक जोन में सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए पर्याप्त मात्रा में सफाई कर्मचारी तैनात किए गए। मेला अवधि के दौरान नगर निगम ने मेला क्षेत्र से प्रतिदिन 420 मिट्रिक टन कूड़े का उठान किया, पूर्ण मेला अवधि के दौरान 4636 मिट्रिक टन कूड़े का उठान मेला क्षेत्र से किया गया, लेकिन अभी भी मेला क्षेत्र के साथ गंगा घाटों पर कूड़े अटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
घाटों पर कूड़ा
- फोटो : अमर उजाला
सभी घाटों के साथ मेला क्षेत्र की सफाई के लिए निगम प्रशासन ने काम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए सफाई कर्मचारियों को 24 घंटे में मेला क्षेत्र की सफाई करने का टास्क दिया गया है। माना जा रहा है कि शनिवार शाम तक मेला क्षेत्र को पूरी तरह साफ कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
घाटों पर कूड़ा
- फोटो : अमर उजाला
60 वार्डों में फैले नगर निगम हरिद्वार में सफाई व्यवस्था के लिए 663 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं, इसमें 250 सफाई कर्मचारी नियमित हैं। कांवड यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए एक हजार सफाई कर्मचारी आउटसोर्स से भी निगम प्रशासन ने हायर किए हुए हैं। निगम प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को मेला क्षेत्र की सफाई युद्ध स्तर पर अगले 24 घंटे में करने के निर्देश जारी किए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।