बृहस्पतिवार को कांवड़ मेले का आखिरी दिन था और आज शुक्रवार को शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। आखिरी दिन पूरी रात डाक कांवड़ यात्री हरिद्वार से जलभर बाइकों और बड़े वाहनों से दौड़ते रहे। इस बार मेले में चार करोड़ चार लाख 40 हजार कांवड़ यात्री पहुंचे हैं।
Kanwar Yatra 2024: हरिद्वार पहुंचे 4.4 करोड़ कांवड़िये, गंगाजल लेकर हाईवे पर दौड़े भक्त... आज कर रहे जलाभिषेक
इस बार डाक कांवड़ यात्रियों का हुजूम अंतिम दिन ही उमड़ा। इससे पहले पैदल कांवड़ यात्री रवाना होते रहे। बृहस्पतिवार की रात से आसपास के जनपदों के यात्री गंगाजल भरकर रवाना होते रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि कांवड़ मेले में अब तक 4 करोड़ 4 लाख, 40 हजार कांवड़ी यात्री पहुंचे हैं।
कांवड़ियों के तीन लाख 38 हजार 277 छोटे-बड़े वाहन गुरुवार को पहुंचे हैं। छह कांवड़ियों को डूबने से बचाया गया है जबकि तीन की मौत हुई है।
ये भी पढ़ें...Kedarnath Cloudburst: काली रात के बाद उम्मीद भरी सुबह...फंसे 4000 यात्रियों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू
इन सालों में इतने कांवड़िये पहुंचे
2015-1 करोड़ 95 लाख
2016-2 करोड़ 20 लाख
2017-3 करोड़ 70 लाख
2018-3 करोड़ 77 लाख
2019-3 करोड़ 30 लाख
2020-कोरोना के कारण स्थगित
2021-कोरोना के कारण स्थगित
2022-3 करोड़ 79 लाख
2023-4 करोड़ 07 लाख