फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन: 30 मीटर हिस्सा ध्वस्त...2000 यात्रियों को पड़ावों पर रोका, ऐसे आवाजाही कर रहे लोग

Thu, 07 Aug 2025 09:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पीपलकोटी (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, पीपलकोटी (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Aug 2025 09:34 PM IST
सार

भूस्खलन के बाद प्रशासन ने तुरंत कदम उठाते हुए बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा को रोक दिया है। तीर्थयात्रियों के वाहनों को ज्योतिर्मठ, पाखी, हेलंग, पीपलकोटी, चमोली और गौचर जैसे सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है।

विज्ञापन
Landslide on Badrinath Highway: 30 meter portion destroyed... 2000 passengers stopped at halts  photos
बदरीनाथ हाईवे पर चट्टान से आवाजाही करते लोग - फोटो : संवाद

पीपलकोटी से लगभग एक किलोमीटर आगे भारी भूस्खलन के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है। लगभग 30 मीटर तक सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है, जिससे हाईवे पर आवाजाही ठप है। इस घटना के कारण बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर निकले और लौट रहे लगभग 2000 तीर्थयात्रियों को विभिन्न पड़ावों पर रोक दिया गया है। हाईवे के शुक्रवार तक खुलने की संभावना कम है। ऐसे में प्रशासन ने यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील की है।



जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को सुबह करीब सात बजे भनेरपाणी भूस्खलन क्षेत्र के पास अचानक पहाड़ी से मलबा गिरने लगा, जिससे 30 मीटर तक का हाईवे पूरी तरह से गायब हो गया। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था जिससे किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

Uttarkashi Flood: चिनूक और एमआई-17 बने मददगार...आपदा में फंसे 112 लोगों को रेस्क्यू कर लाया गया देहरादून

Landslide on Badrinath Highway: 30 meter portion destroyed... 2000 passengers stopped at halts  photos
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भूस्खलन के बाद प्रशासन ने तुरंत कदम उठाते हुए बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा को रोक दिया है। तीर्थयात्रियों के वाहनों को ज्योतिर्मठ, पाखी, हेलंग, पीपलकोटी, चमोली और गौचर जैसे सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी और अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने भूस्खलन क्षेत्र का जायजा लिया। चमोली कोतवाली के थानाध्यक्ष अनुरोध व्यास ने बताया कि हाईवे का 30 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है और पहाड़ी इतनी अस्थिर है कि हिल कटिंग के लिए मशीनों को काम करने की जगह नहीं मिल पा रही है। पोकलेन मशीनों के चलने से दोबारा भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।



 
Landslide on Badrinath Highway: 30 meter portion destroyed... 2000 passengers stopped at halts  photos
बदरीनाथ हाईवे पर फंसे यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यात्रियों के लिए की गई व्यवस्था
ज्योतिर्मठ में फंसे तीर्थयात्रियों के लिए तहसील प्रशासन ने भोजन और पानी की व्यवस्था की है। एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि करीब 300 यात्रियों को खाने के पैकेट और पानी की बोतलें दी गईं हैं। उनके ठहरने का भी इंतजाम किया जा रहा है। हाईवे बंद होने के बावजूद भी तीर्थयात्रियों की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। मोगा, पंजाब के तीर्थयात्री प्रीतपाल सिंह और उनके साथियों ने कहा कि घर से निकले हुए तीन दिन हो गए हैं। वे दो दिन और रुकने को तैयार हैं लेकिन वे हेमकुंड साहिब के दर्शन करके ही लौटेंगे। वहीं हस्तिनापुर से आए विक्रम राज पुरोहित और दशरथ राजपुरोहित भी मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि दर्शन किए बिना नहीं लौटेंगे। यहां पर हमें सुकुन मिल रहा है। ठहरने की भी अच्छी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Landslide on Badrinath Highway: 30 meter portion destroyed... 2000 passengers stopped at halts  photos
बदरीनाथ हाईवे पर चट्टान के ऊपर से जाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

स्थानीय लोगों के साथ तीर्थयात्रियों ने भी चट्टान से की आवाजाही
बदरीनाथ हाईवे पर जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ है वहां पैदल आवाजाही का साधन भी नहीं है। जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही कुछ तीर्थयात्रियों ने भी चट्टान से होकर जान जोखिम में डालकर आवाजाही की। भनेरपाणी भूस्खलन क्षेत्र से करीब 200 मीटर की दूरी पर फंसे लोग करीब 300 मीटर तक चट्टान से होकर अपने गंतव्य को रवाना हुए।

विज्ञापन
Landslide on Badrinath Highway: 30 meter portion destroyed... 2000 passengers stopped at halts  photos
बदरीनाथ हाईवे पर फंसे यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फंसे यात्रियों को प्रशासन की सलाह
- प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें।
- सुरक्षित स्थानों पर ही रहें और धैर्य बनाए रखें।
 - किसी भी जोखिम भरे रास्ते से यात्रा करने का प्रयास न करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed