फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चमोली में भारी भूस्खलन: निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना में काम कर रहे मजदूर चपेट में आए, 40-50 थे मौजूद

Sat, 02 Aug 2025 02:35 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 02 Aug 2025 02:35 PM IST
सार

चमोली जिले के ज्योतिर्मठ में निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डेम साइट पर भूस्खलन से आठ मजदूर घायल हो गए। इनमें चार गंभीर घायल है।
 

विज्ञापन
Landslide Tragedy Chamoli workers injured working under construction Vishnugad Pipalkoti Hydroelectric Project
चमोली में भूस्खलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चमोली में भारी भूस्खलन से अफरातफरी मच गई। यहां  हेलंग में टीएचडीसी की ओर से निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डेम साइट में काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में आठ मजदूर घायल हो गए। हालांकि यहां अलग-अलग हिस्सों 40-50 मजदूर काम कर रहे थे। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में 12 मजदूर थे।



शनिवार दोपहर टीएचडीसी की ओर से निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डेम साइट हेलंग में भूस्खलन हो गया है। जिससे परियोजना निर्माण कार्य कर रहे आठ लोग घायल हो गए थे। इनमें से चार गंभीर घायल हैं। घटना की सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां रेस्क्यू कर सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है। 

Landslide Tragedy Chamoli workers injured working under construction Vishnugad Pipalkoti Hydroelectric Project
चमोली जिलाधिकारी संदीप तिवारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि हेलंग में हुई घटना के दौरान किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना में आठ लोगों के घायल हुए हैं। चार लोगों का टीएचडीसी चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को स्वामी विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में उपचार किया जा रहा है। 

Landslide Tragedy Chamoli workers injured working under construction Vishnugad Pipalkoti Hydroelectric Project
चमोली में भूस्खलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं पीपलकोटी में ही एक व्यक्ति का प्लास्टर करवाया जा रहा है। जबकि एक गंभीर घायलों को मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर किया जा रहा है। इस साइट पर मजदूर काम पर लगे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Landslide Tragedy Chamoli workers injured working under construction Vishnugad Pipalkoti Hydroelectric Project
टीएचडीसी बैराज के पास पहाड़ी टूटने से दो मजदूर घायल - फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज देहरादून समेत पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज गर्जन के साथ एक-दो दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो सात अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Landslide Tragedy Chamoli workers injured working under construction Vishnugad Pipalkoti Hydroelectric Project
चमोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार से आगामी 24 घंटे बाढ़ के खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है। इसमें बारिश के मद्देनजर अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिले में बाढ़ के खतरे की बात कही गई है। 

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed