{"_id":"5c1a5e50bdec2256c4552bf3","slug":"love-couple-funeral-after-murder-and-suicide-in-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गमगीन माहौल में हुआ प्रेमी जोड़े का अंतिम संस्कार, नहीं उठ सका मौत के राज से पर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गमगीन माहौल में हुआ प्रेमी जोड़े का अंतिम संस्कार, नहीं उठ सका मौत के राज से पर्दा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 19 Dec 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kashish/krishna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हत्या और आत्महत्या के फेर में उलझी कशिश और कृष्णा कहानी हमेशा के लिए लोगों के दिमाग में छाप छोड़ गई। जाखन स्थित इनफिनिटी एनक्लेव में हुई हत्या और खुदकुशी के मामले में बुधवार को हुए पोस्टमार्टम में प्रेमिका कशिश मान की मौत का कारण साफ नहीं हो सका।
2 of 5
kashish/krishna
मौत के कारणों की तह तक पहुंचने के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। सीओ मसूरी बीएस चौहान ने बताया कि विसरा जांच में ही कशिश की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। कमरे में काफी खून मिलने की वजह से मंगलवार को पहली नजर में कशिश को गला रेतकर मारे जाने का अनुमान लगाया गया था।
3 of 5
kashish/krishna
बाद में मौका मुआयने में स्पष्ट हुआ था कि खून कृष्णा की कलाई की नस काटने से निकला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवक कृष्णा मल्होत्रा की मौत फांसी लगने पर दम घुटने से हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद कशिश-कृष्णा के परिजनों ने बुधवार को गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kashish/krishna
युवती की हत्या कर खुदकुशी के मामले में अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। राजपुर एसओ अरविंद कुमार ने बताया कि कशिश मान के परिजनों से कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन उनकी तरफ से अभी किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
5 of 5
kashish/krishna
बता दें कि कृष्णा मल्होत्रा (22) निवासी कैनाल रोड ने बेवफाई के शक में पहले अपनी प्रेमिका कशिश मान (19) निवासी नहरों वाली गली की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।