{"_id":"60634cf08ebc3edbf032285f","slug":"maa-purnagiri-dham-mela-2021-15-thousand-pilgrims-visit-purnagiri-mela-on-first-day-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: मां के जयकारों से गूंजा पूर्णागिरी धाम, मेले के पहले दिन 15 हजार भक्तों ने किए दर्शन, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: मां के जयकारों से गूंजा पूर्णागिरी धाम, मेले के पहले दिन 15 हजार भक्तों ने किए दर्शन, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 30 Mar 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पूर्णागिरी मेला
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
उत्तराखंड के चंपावत में ऐतिहासिक पूर्णागिरि मेला मंगलवार से शुरू हो गया है। मां के जयकारों के बीच प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत ने ठुलीगाड़ प्रवेश द्वार पर फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। 30 अप्रैल तक चलने वाले मेले के पहले दिन करीब 15 हजार भक्तों ने देवी मां के दर्शन किए। बंशीधर भगत ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए सरकार की ओर से यहां और बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
Trending Videos
2 of 5
पूर्णागिरी मेले का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन और मंदिर समिति ने मेले के उद्घाटन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि पूर्णागिरि मेला स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का एक बड़ा माध्यम है। आने वाले समय में मेले को वृहद रूप देकर रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को मेले की व्यवस्थाओं पर नियमित निगरानी रखने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पूर्णागिरी मेले में प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा है कि मेले में कोरोना से बचाव के लिए श्रद्धालुओं को सरकार की गाइडलाइन का पालन करना होगा। मां पूर्णागिरि धाम में हर साल होली के अगले दिन से तीन माह का मेला लगता है, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने मेला अवधि 30 दिन तय की है। 30 मार्च से शुरू हो रहा मेला 30 अप्रैल तक चलेगा।
4 of 5
पूर्णागिरी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
एसपी लोकेश्वर सिंह ने पूर्णागिरि मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों को मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना से संबंधित जारी नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं से भी नियमों का पालन कराने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, स्नानघाटों पर विशेष नजर रखने के लिए कहा।
विज्ञापन
5 of 5
पूर्णागिरी धाम
- फोटो : अमर उजाला
पूर्णागिरि मेले में इस बार भी रोडवेज टनकपुर से पूर्णागिरि के लिए दस बसें चलाएगा। एआरएम संचालन केएस राणा ने बाताया कि पूर्णागिरि मार्ग पर चलाने को दस बसों की व्यवस्था की गई है। बसों का संचालन रोडवेज बस स्टेशन से किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।