{"_id":"592900344f1c1b812d536985","slug":"medical-stores-will-close-on-30-may-in-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"30 मई को बंद रहेंगे सभी मेडिकल स्टोर, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 मई को बंद रहेंगे सभी मेडिकल स्टोर, ये है वजह
Sat, 27 May 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 27 May 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
medical store
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दवाओं की ऑनलाइन बिक्री समेत केंद्र की कुछ अन्य नीतियों के विरोध में प्रदेशभर के दवा विक्रेता 30 मई को अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध जताएंगे। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेशभर के दवा व्यापारी इस आंदोलन का समर्थन करेंगे। आंदोलन के संबंध में दून के व्यापारियों ने भी अपनी रणनीति तैयार कर ली है।
2 of 5
medical store
डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन 30 मई को अखिल भारतीय स्तर पर होने वाले आंदोलन को समर्थन देगा। केमिस्ट दवाओं की ऑनलाइन बिक्री को मंजूरी और होलसेल में फार्मेसिस्ट की अनिवार्यता का विरोध जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि दवाओं की ऑनलाइन बिक्री ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट 1940 (नियम 1945) का उल्लंघन है।
3 of 5
Demo pic
वहीं, ड्रग सलाहकार समिति और अन्य समितियों ने भी इसे अवैध माना है। उनका कहना है कि ऑनलाइन बिक्री में दवाओं की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग नहीं की जा सकेगी। साथ ही साइकोट्रोपिक्स व अन्य दवाएं आसानी से लोगों को उपलब्ध हो जाएंगी, जिनके दुरुपयोग की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
medical store
केमिस्टों का कहना है कि एक तरफ दवा विक्रेताओं के लिए रोजाना स्टॉक अपडेट करने, खरीद-फरोख्त का पूरा ब्योरा रखने, फार्मेसिस्ट की अनिवार्यता समेत तमाम नियम बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
medicine
दूसरी तरफ ऑनलाइन बिक्री में हर तरह की छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारी इसके विरोध में अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।