{"_id":"5b96b316867a557ea65a4a57","slug":"missing-students-dead-body-found-in-sewer-rishikesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाले से बुरी हालत में मिले दो लापता छात्रों के शव, कपड़े देख फफक पड़ा छोटा भाई, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले से बुरी हालत में मिले दो लापता छात्रों के शव, कपड़े देख फफक पड़ा छोटा भाई, तस्वीरें...
रहस्यमय हालातों में लापता हुए गुमानीवाला निवासी दो छात्रों के शव बंगाला नाले से बरामद किए गए। श्यामपुर चौकी में सूरज के कपड़े देख छोटे भाई नीरज फफक पड़ा। उसने बताया कि उसके पिता गुरुप्रसाद दुबई में नौकरी करते हैं और घर में एक छोटी बहन और मां हैं। जबकि सुनील रावत के पिता उम्मेद सिंह भी विदेश में नौकरी करते हैं। ग्राम प्रधान सतीश रावत ने बताया कि एक महीने पहले ही उन्होंने भट्टोंवाला में मकान बनाया था।
2 of 5
नाला
सुनील रावत भी दो भाइयों में बड़ा था। दोनों परिवार मूलरूप से टिहरी गढ़वाल के रहने वाले हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस मान रही है कि दोनों की मौत नाले में डूबने से हुई है। दोनों के कपड़े पास की दीवार पर रखे मिले। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट हो पाएगा। रविवार को दोनों छात्रों के लापता होने के बाद परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
3 of 5
police
पुलिस के अनुसार रुषा फार्म, गुमानीवाला निवासी सूरज नौटियाल (16) पुत्र गुरुप्रसाद नौटियाल और सुनील रावत (16 ) पुत्र उम्मेद सिंह रावत रविवार शाम से गायब थे। परिजनों द्वारा उनकी लगातार खोजबीन की जा रही थी। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली की बंगाला नाले में दो शव पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुनील रावत
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पानी से बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उनकी पहचान सूरज और सुनील के रूप में की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या मामला नाले में गिरकर डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। नाले में काफी दलदल भी है और दोनों छात्रों के कपड़े नाले के पास दीवार पर रखे मिले। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है। दोनों कक्षा नौ के छात्र थे।
विज्ञापन
5 of 5
police
खदरी से भी बीते शनिवार से दो बच्चे गायब हैं। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। श्यामपुर पुलिस ने बताया कि शनिवार से खदरी के प्रियांशु ध्यानी (15) पुत्र आशीष ध्यानी और अमन नौटियाल (16) पुत्र सुभाष चंद्र नौटियाल गायब हैं। इस मामले में परिजनों ने तहरीर दी है। बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।