फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां अब ऐसे ही नहीं मिलेगी स्कॉलरशिप, रोजाना ये काम नहीं किया तो छात्र गवां देंगे मौका

Sun, 16 Sep 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 16 Sep 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
Mobile Gps Location Must send to officers for Scholarship in uttarakhand
Scholarship

अगर आप भी समाज कल्याण विभाग से छात्रवृति ले रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। अब छात्रों को ऐसे ही छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। इसके लिए छात्र-छात्राओं को रोजाना यह काम करना होगा। प्रदेश से बाहर शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे उन छात्रों को अपनी हर दिन की उपस्थिति की सूचना सप्रमाण देनी होगी, जो समाज कल्याण विभाग से छात्रवृत्ति का लाभ उठा रहे हैं। छात्रवृत्ति में घोटाला उजागर होने के बाद से विभाग इसे रोकने के उपायों पर काम कर रहा है। 

Mobile Gps Location Must send to officers for Scholarship in uttarakhand
Mobile GPS

विभाग राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) मदद से एक ऐसी डिवाइस तैयार कर रहा है, जिससे छात्रों की उपस्थिति जीपीएस लोकेशन के साथ हर दिन प्राप्त हो सकेगी। ये डिवाइस विभाग की एक वेबसाइट से कनेक्ट होगी, जिसके जरिये छात्रों की सही लोकेशन का पता लगाया जा सकेगा। अपर सचिव समाज कल्याण डॉ. राम बिलास यादव ने इसकी पुष्टि की है। 
 

Mobile Gps Location Must send to officers for Scholarship in uttarakhand
gps

छात्रवृत्ति घोटाले के बाद से विभाग फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। पिछले एक साल के दौरान सरकार ने गड़बड़ियां रोकने के लिए छात्रवृत्ति आवंटन की प्रक्रिया को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल से जोड़ा है। अब छात्रों को इस पोर्टल के माध्यम से छात्रवृत्ति बांटी जा रही है। राष्ट्रीय पोर्टल में आनलाइन आधार लिंक और सत्यापन के बाद ही छात्रवृत्ति दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mobile Gps Location Must send to officers for Scholarship in uttarakhand
investigation

लेकिन सरकार की एक बड़ी चिंता की वजह प्रदेश के बाहर शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों की सही जानकारी का पता लगाने को लेकर भी है। छात्रवृत्ति घोटाले में देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जनपद के कतिपय शिक्षण संस्थानों के अलावा प्रदेश से बाहर के संस्थानों की भूमिका भी संदिग्ध रही है। 

विज्ञापन
Mobile Gps Location Must send to officers for Scholarship in uttarakhand
फाइल फोटो

विभाग एक ऐसा पोर्टल तैयार कर रहा है, जिसमें छात्रों की जीपीएस लोकेशन और बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज हो सकेगी। एनआईसी को यह काम सौंपा गया है। वह एक डिवाइस के जरिये छात्रों की लोकेशन को जांचने की प्रणाली विकसित करेगा। 
- डॉ.राम बिलास यादव, अपर सचिव, समाज कल्याण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed