फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chardham Yatra: मानसून से बदरी-केदार यात्रा की रफ्तार हुई धीमी, प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या में कमी दर्ज

Fri, 11 Jul 2025 08:47 AM IST
रेनू सकलानी विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 11 Jul 2025 08:47 AM IST
सार

मानसून के सक्रिय होने से चारधाम यात्रा प्रभावित हो रही है। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे, गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Monsoon became active pace of the Char Dham Yatra also slowed down Badrinath Kedarnath Yatra
चारधाम यात्रा 2025 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मानसून के सक्रिय होते ही चारधाम यात्रा की रफ्तार भी थम सी गई है। पिछले एक सप्ताह से केदारनाथ में प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। यात्रा कम होने से केदारघाटी के बाजारों, पड़ाव और केदारपुरी में व्यवसायिक गतिविधियां भी व्यापक रूप से प्रभावित हो गई है।

इस वर्ष मई माह में केदारनाथ धाम 6 लाख 96 हजार 934 श्रद्धालु पहुंचे। जून महीने में 6 लाख 18 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मानसून के सक्रिय होने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे और गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग बाधित होने से यात्रा प्रभावित हो रही है। जुलाई माह के नौ दिनों के दौरान 27 हजार 280 श्रद्धालु ही केदारनाथ पहुंचे हैं। बुधवार को धाम में सिर्फ 1165 भक्तों ने ही दर्शन किए थे, जो सबसे कम संख्या है।

दूसरी तरफ यात्रा की रफ्तार थमने से कारोबार पर भी असर पड़ा है। केदारनाथ में कैंटीन संचालक राकेश नेगी ने बताया कि यात्रा में कमी आने से कारोबार ठप सा हो गया है।वहीं, गढ़वाल मंडल विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक गिरवीर सिंह रावत ने बताया कि यात्रा कम होने से प्रतिदिन कई बुकिंग रद्द हो रही हैं। बीकेटीसी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी युदवीर पुष्पवाण ने बताया कि जून तीसरे सप्ताह से यात्रा में कमी आने लगी थी। इन दिनों प्रतिदिन डेढ़ से दो हजार यात्री ही धाम पहुंच रहे हैं।

Monsoon became active pace of the Char Dham Yatra also slowed down Badrinath Kedarnath Yatra
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बदरीनाथ धाम में इस साल होटल व्यवसाय में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल 15 से 20 प्रतिशत तक होटलों में बुकिंग कम आई है। होटल व्यवसायी इसके लिए कई घटनाओं को कारण मान रहे हैं।

बदरीनाथ धाम की यात्रा इस साल चार मई को शुरू हुई। वर्तमान तक धाम में 11 लाख 40 हजार से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की संख्या पर्याप्त होने के बावजूद होटल व्यवसाय में गिरावट आई है। होटल व्यवसायियों का कहना है कि इस बार पिछले साल के मुकाबले 15 से 20 प्रतिशत तक बुकिंग में कमी आई है।

Monsoon became active pace of the Char Dham Yatra also slowed down Badrinath Kedarnath Yatra
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बदरीनाथ होटल एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी रामनारायण भंडारी का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार कारोबार कम होने के पीछे कई कारण हैं। ऑनलाइन पंजीकरण, यात्रा के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते काफी संख्या में होटलों की बुकिंग कैंसिल हुई हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon became active pace of the Char Dham Yatra also slowed down Badrinath Kedarnath Yatra
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

होटल व्यवसायी अंशुमान भंडारी का कहना है कि 15 जून के बाद उनके होटल में 50 प्रतिशत तक गिरावट आई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और केदारनाथ में हुईं हेली दुर्घटनाओं से उच्च तबके के लोग कम पहुंचे। जिससे व्यवसाय में काफी गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें...Kanwar Yatra: देहरादून से जाने वाले वाहनों के लिए आज से डायवर्ट रहेंगे कई रूट, पहले पढ़ लें ये एडवाइजरी

विज्ञापन
Monsoon became active pace of the Char Dham Yatra also slowed down Badrinath Kedarnath Yatra
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बरसात के कारण जगह-जगह हाईवे बंद होने से चारधाम यात्रा पर असर पड़ा है। बृहस्पतिवार को इस यात्रा सीजन के दौरान एक दिन में सबसे कम श्रद्धालु बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब पहुंचे। लगातार हो रही बारिश से बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह बंद हो रहा है। इससे बदरीनाथ में यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है। बृहस्पतिवार को बदरीनाथ में 1794 श्रद्धालु पहुंचे। धाम में अब तक 11 लाख 45 हजार 510 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। वहीं हेमकुंड साहिब में बृहस्पतिवार को 534 श्रद्धालु पहुंचे। यहां अब तक दो लाख 9073 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed