सब्सक्राइब करें

मुकेश अंबानी ने दिखाया बड़ा दिल, बदरी-केदार धाम के लिए पिता के नाम से शुरू करेंगे ये काम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ/केदारनाथ Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 26 May 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Mukesh ambani will open chandan vatika in tamilnadu for badrinath kedarnath dham 
बदरीनाथ धाम में मुकेश अंबानी - फोटो : अमर उजाला

प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने एक बार फिर बड़ा दिल दिखाया। वे कर्नाटक में पांच बीघा जमीन पर बदरीश धीरुभाई अंबानी चंदन वाटिका स्थापित करेंगे जिससे बदरीनाथ और केदारनाथ में अब चंदन की कमी नहीं होगी।

Trending Videos
Mukesh ambani will open chandan vatika in tamilnadu for badrinath kedarnath dham 
बदरीनाथ धाम में मुकेश अंबानी - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को उन्होंने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति से इस विषय में बात की। साथ ही इस बात को लेकर समिति और उनके बीच सहमति भी बन गई है।  मुकेश अंबानी ने इस वर्ष बदरीनाथ धाम में चंदन और केसर के लिए दो करोड़ रुपए भी मंदिर समिति को दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh ambani will open chandan vatika in tamilnadu for badrinath kedarnath dham 
बदरीनाथ में मुकेश अंबानी - फोटो : अमर उजाला

मुकेश अंबानी बदरीनाथ धाम में मत्था टेकने पहुंचे थे। उनके साथ रिलायंस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश बासी भी मौजूद थे। अंबानी ने करीब बीस मिनट तक बदरीनाथ मंदिर में चल रही बदरीनाथ की पूजाओं में प्रतिभाग किया। उन्होंने गीता पाठ पूजा में भी भाग लिया। इसके बाद उन्होंने बीकेटीसी के अधिकारियों से भेंट की। 

Mukesh ambani will open chandan vatika in tamilnadu for badrinath kedarnath dham 
मुकेश अंबानी - फोटो : अमर उजाला

समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने बताया कि बदरीनाथ और केदारनाथ में चंदन के लिए प्रतिवर्ष मंदिर समिति को तमिलनाडू और कर्नाटक की छान मारनी पड़ती है। कर्नाटक में चंदन के प्लांटेशन का प्रस्ताव मुकेश अंबानी के सामने रखा तो उन्होंने कर्नाटक में पांच बीघा भूमि पर बदरीश धीरुभाई अंबानी चंदन वाटिका की स्थापना के लिए अपनी सहमति दी है। 

विज्ञापन
Mukesh ambani will open chandan vatika in tamilnadu for badrinath kedarnath dham 
केदारनाथ धाम में मुकेश अंबानी - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद वे केदारनाथ धाम पहुंचे और उन्होंने बाबा के स्वयंभू लिंग पर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन 20 मिनट पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा का अभिषेक कर जलाभिषेक किया। इस मौके पर पुजारियों ने उन्हें प्रसाद भेट किया। करीब एक घंटे तक बदरीनाथ धाम में रहने के बाद मुकेश अंबानी देहरादून के लिए लौट गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed