फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मसूरी: आग की भेंट चढ़ा होटल, किसी जमाने में था एशिया का सबसे बड़ा वुडन फ्लोर का स्केटिंग रिंक, तस्वीरें

Sun, 17 Sep 2023 12:04 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 17 Sep 2023 12:04 PM IST
सार

Mussoorie Fire News Fire breaks out at The Rink hotel Mussoorie  vehicles burnt Watch photos 

विज्ञापन
Mussoorie Fire News Fire breaks out at The Rink hotel Mussoorie vehicles burnt Watch photos
मसूरी के द रिंक होटल में लगी आग - फोटो : amar ujala

मसूरी स्थित होटल द रिंक किसी जमाने में एशिया का सबसे बड़ा वुडन फ्लोर का स्केटिंग रिंक हुआ करता था, लेकिन आज रविवार सुबह 12 कमरों के इस खूबसूरत होटल की तस्वीर ही बदल गई। होलट में सुबह चार बजे आग लग गई। इस दौरान होटल का मालिक कमरे में सो रहा था। जैसे ही आग लगने का आभास हुआ वह खिड़की तोड़ कर बाहर निकला।





उत्तराखंड के मसूरी शहर में कुलड़ी कैमल बैक में होटल द रिंक में भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और धुएं से इलाका पट गया। सूचना पर फायर और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। आग की घटना से आसपास दहशत का माहौल है। होटल में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा था। 


अंदर से सभी कर्मचारी सही सलामत निकल गए थे। आग से अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। उत्तराखंड फायर सर्विस ने बयान जारी करते हुए कहा है कि आग नियंत्रण में है। स्थानीय लोगों के अनुसार, होटल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।

Mussoorie Fire News Fire breaks out at The Rink hotel Mussoorie vehicles burnt Watch photos
द रिंक होटल मसूरी, मसूरी फायर न्यूज़ - फोटो : amar ujala

वर्तमान में यहां पर 30 कमरों का होटल संचालित हो रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 5 बजे लोगों ने होटल से धुआं और आग की लपटों को देखा।

Mussoorie Fire News Fire breaks out at The Rink hotel Mussoorie vehicles burnt Watch photos
मसूरी होटल में लगी आग - फोटो : amar ujala

आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी है। होटल के नीचे सड़क पर खड़े दो वाहन भी आग की चपेट में आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mussoorie Fire News Fire breaks out at The Rink hotel Mussoorie vehicles burnt Watch photos
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala

कैमल बैक में सड़क पर खड़े वाहनों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर ले जाने में मुश्किल हुई।

विज्ञापन
Mussoorie Fire News Fire breaks out at The Rink hotel Mussoorie vehicles burnt Watch photos
जलने के बाद होटल का हाल - फोटो : amar ujala

आग बुझाने के लिए स्थानीय लोग भी सहयोग किया। बताया जा रहा है कि होटल अधिकांश रूप से लकड़ी का बना था।

ये भी पढ़ें...अवैध संबंध की तालिबानी सजा: युवक की हत्या कर शव मकान की खूंटी पर टांगा, अब दुपट्टा खोलेगा पूरा राज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed