कांग्रेस में उपेक्षित दिग्गज नेता नारायण दत्त तिवारी अपने बेटे के साथ कमल थामने को तैयार है।
कांग्रेस के दिग्गज नेता एनडी तिवारी बेटे के साथ कमल थामने को तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडी और उनके बेटे रोहित शेखर भाजपा में शामिल कराने की कोशिश और तेज हो गई है। तिवारी भी इसके लिए सहमत हैं और रोहित शेखर की सीट को लेकर फंसा हुआ है।
पूरी संभावना है कि इसी सप्ताह इस पर निर्णय हो जाय। वरिष्ठ भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी ने स्वीकार किया है कि इस दिशा में वार्ता हुई है और तिवारी भाजपा में आ सकते हैं।
बताया जा रहा है कि तिवारी रोहित को लिए लालाकुआं सीट से टिकट चाहते हैं। इसके लिए पूर्व में भाजपा के राज्य स्तरीय नेता राजी हो गए थे। रोहित ने क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ा दी। बाद में भाजपा नेतृत्व ने रोहित को हल्द्वानी सीट ऑफर की लेकिन तिवारी परिवार इच्छुक नहीं है।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा में शामिल होने को लेकर एनडी ने अनिल बलूनी और भगत सिंह कोश्यारी, अजय भट्ट की अनेक दौर की वार्ता भी हुई।