फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसा है नेहा कक्कड़ का नया आशियाना, घर के अंदर बनवाई है एक खास चीज, देखिए...

Tue, 12 Feb 2019 04:32 PM IST
अलका त्यागी भारतेंदु शंकर पांडेय, अमर उजाला, ऋषिकेश
भारतेंदु शंकर पांडेय, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 12 Feb 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
Neha kakkar made devi temple in her New House  photos
neha kakkar - फोटो : manish agarwal

मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपना नया आशियाना बनवाया है। इतना ही नहीं उन्होंने घर को बनवाते समय इस एक बात का ध्यान भी जरूर रखा है। जानिए क्या-क्या है उनके नए बंगले में...

Neha kakkar made devi temple in her New House  photos
नेहा कक्कड़ - फोटो : social media

नेहा ने यह घर ऋषिकेश में बनाया है। यहां हनुमंत पुरम गली नंबर 3  में बने भव्य आशियाने का गृह प्रवेश उन्होंने 8 फरवरी को किया था। आशियाने के गृह प्रवेश के अवसर पर नेहा कक्कड़ और उनके परिवार के सदस्यों ने निर्धन लोगों को कंबल वितरण भी किए। इसके साथ ही नेहा ने एक नई मर्सिडीज कार भी खरीदी है।

Neha kakkar made devi temple in her New House  photos
नेहा कक्कड़ - फोटो : manish agarwal

बता दें कि  नेहा कक्कड़ के नए आशियाने में एक प्राइवेट स्विमिंग पूल बना है। इतना ही नहीं उन्होंने घर में लिफ्ट भी बनवाई है। नेहा अपने दो मंजिला बंगले के टॉप फ्लोर पर रहती हैं। उन्होंने वहीं अपना बेडरूम बनवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha kakkar made devi temple in her New House  photos
नेहा कक्कड़ - फोटो : manish agarwal

घर में खास बात यह है कि नेहा ने आंगन में एक मंदिर बनवाया है। मंदिर में उन्होंने खास तौर पर मां शेरावाली की एक मूर्ति रखी है। वैसे यह किसी से नहीं छिपा कि नेहा देवी मां की भक्त हैं। वे अपने करियर की शुरुआत से पहले जागरण में भी भजन गाया करती थीं। नेहा हमेशा यही कहती हैं कि वह आज जो भी हैं अपने माता-पिता और मां शेरावाली के आशीर्वाद से हैं। 

विज्ञापन
Neha kakkar made devi temple in her New House  photos
नेहा कक्कड़ के घर का मंदिर

इस खास मौके पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने भी वहां पहुंचकर घर की शोभा बढ़ाई थी। इस दौरान उन्होंने नेहा कक्कड़ को यूट्यूब पर सर्वाधिक सर्च की जाने वाली शख्सियत बताया। जानकारी के अनुसार अभी घर में काम चल है। माता की छोटी मूर्ति को हटाकर भी बड़ी मूर्ति लगवाई जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed