फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फबारी से सराबोर इन खूबसूरत वादियों में करें न्यू ईयर सेलीब्रेट, तस्वीरें देख दिल खुश हो जाएगा

Sat, 29 Dec 2018 10:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 29 Dec 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
New Year 2019 Snowfall in uttarakhand 
उत्तराखंड में बर्फबारी

अगर आप न्यू ईयर घूमने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो आप बर्फबारी से सराबोर इन खूबसूरत वादियों में आएं। उत्तराखंड में औली और मुन्सयारी में खूब बर्फबारी हो रही है। चमोली जिले में रूपकुंड, वेदनी, आली, ब्रह्मताल, भीकलताल सहित सभी बुग्याल बर्फ से ढक गए हैं। 

New Year 2019 Snowfall in uttarakhand 
उत्तराखंड में बर्फबारी

बृहस्पतिवार की रात हिमालयी क्षेत्र के गांव वाण कुलिंग में भी जमकर बर्फबारी हुई। बुग्यालों में तीन से चार फीट तक बर्फबारी होने से ब्लाक के ऊंचाई वाले गांव शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। वाण गांव के हीरा बुग्याली ने बताया कि वाण गांव में बर्फबारी होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। शुक्रवार को धूप खिलने के बावजूद ठिठुरन बनी रही। 

New Year 2019 Snowfall in uttarakhand 
उत्तराखंड में बर्फबारी

मुनस्यारी में भी आधा इंच तक हिमपात हुआ। हिमपात होने से लोग भी हैरान हैं। उनका कहना है कि रात में मौसम साफ था, हिमपात के बाद फिर से आसमान में तारे दिखने लगे। ताजे हिमपात से क्षेत्र का तापमान माइनस चार तक पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2019 Snowfall in uttarakhand 
snowfall

इस ताजा बर्फबारी से क्षेत्र में पुराने साल को विदा करने और नए साल का जश्न मनाने आए पर्यटक खुशी से झूम उठे। मुनस्यारी एवं उच्च हिमालयी क्षेत्र में लगातार हो रहे हिमपात और अन्य स्थानों पर पाला पड़ने से समूचा सीमांत जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। 

विज्ञापन
New Year 2019 Snowfall in uttarakhand 
snowfall

पिथौरागढ़ में भी सुबह-शाम गलन होने से लोगों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ में 27 दिसंबर का दिन सबसे अधिक ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 रिकार्ड किया गया। पिछले वर्ष न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री था। बारिश के भी आसार बन रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed