फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NEW YEAR: हिमालय की गोद में नए साल का जश्न, बर्फबारी के बीच पर्यटकों के लिए यादगार बने पल...देखें ये तस्वीरें

Wed, 01 Jan 2025 10:28 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ( चमोली) /गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ( चमोली) /गढ़वाल Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 01 Jan 2025 10:28 AM IST
सार

NEW YEAR: बर्फबारी के बीच पर्यटकों के लिए नया साल यादगार बन गया। 

पांच हजार से अधिक पर्यटक औली पहुंचे थे। जबकि देवाल ब्लॉक के ब्रह्मताल में 600 से अधिक सैलानी पहुंचे।

विज्ञापन
New Year Celebration in Himalayas More than five thousand tourists reached Auli Uttarakhand new year 2025
नए वर्ष के जश्न के लिए औली पहुंचे पर्यटक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नए साल के जश्न के लिए औली पैक रहा है। होटलों में कैंप फायर से लेकर पहाड़ी व्यंजन तैयार किए गए। करीब पांच हजार पर्यटक ने साल की विदाई और नए साल का स्वागत औली की हसीन वादियों में किया।



विंटर डेस्टिनेशन औली पर्यटकों से पैक हो चुका है। पिछले दिनों बर्फबारी के बाद पर्यटकों ने औली का रुख करना शुरू किया। जिसके बाद साल 2024 की विदाई और 2025 के स्वागत के लिए पर्यटक तैयार थे।

औली के सभी होटल, लॉज भरे हुए हैं। साथ ही आसपास के होटलों के साथ ही होम स्टे, टैंटों में भी अच्छी बुकिंग है। इस समय औली में करीब पांच हजार पर्यटक ठहरे हुए हैं। चेयर लिफ्ट प्रभारी दीपक डिमरी ने बताया कि मंगलवार को 1200 से अधिक पर्यटकों ने चेयर लिफ्ट से औली के दीदार किए।

New Year Celebration in Himalayas More than five thousand tourists reached Auli Uttarakhand new year 2025
नए साल का जश्न: औली स्लोप पर बर्फ का मजा लेते पर्यटक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कई पर्यटकों ने औली में घुड़सवारी का भी आनंद लिया। पर्यटकों के वाहन ज्योतिर्मठ के रविग्राम में रोके गए हैं, वहां से स्थानीय वाहन की ओर से उन्हें औली भेजा गया। दूसरे दिन भी यह व्यवस्था कामयाब रही। औली मार्ग पर जाम की समस्या नहीं रही।

New Year Celebration in Himalayas More than five thousand tourists reached Auli Uttarakhand new year 2025
मोरी के केदाकांठा में नया साल मनाने पहुंचे पर्यटक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

होटलों में पर्यटकों के लिए कैंप फायर के साथ डीजे पर संगीत की व्यवस्था की गई थी। साथ ही पहाड़ी व्यंजन परोसने की भी व्यवस्था की गई। गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंधक प्रदीप शाह ने बताया कि पर्यटकों के लिए निगम में पहाड़ी व्यंजन तैयार किए गए, जिसमें गहत की दाल, आलू की थिच्वाणी, कोदे की रोटी, झंगोरे की खीर आदि बनाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year Celebration in Himalayas More than five thousand tourists reached Auli Uttarakhand new year 2025
31 दिसंबर 2024 को केदारनाथ में सूर्यास्त का भव्य नजारा। - फोटो : धाम में मौजूद हमारे सुधी पाठक सेवानिवृत्त कैप्टन सोवन सिंह बिष्ट ने तस्वीर भेजी है

वहीं औली के होटल व्यवसायी अजय भट्ट ने बताया कि पर्यटकों के लिए होटलों में स्थानीय खाने की व्यवस्था की गई है। जो पर्यटक पहुंच रहे हैं उनका स्वागत अरसे व चाय से किया जा रहा है। औली रोड पर पाला जमने से फिसलन बनी हुई है। पाले को गलाने के लिए बीआरओ के मजदूरों ने सड़क पर यूरिया और नमक का छिड़काव किया। जिससे सड़क पर वाहनों के आवागमन में दिक्कत नहीं हुई।

ये भी पढ़ें...New Year: साल का आखिरी डूबता हुआ सूरज नहीं देख पाया दून, तस्वीरें लेने की हर किसी की ख्वाहिश रह गई अधूरी

 

विज्ञापन
New Year Celebration in Himalayas More than five thousand tourists reached Auli Uttarakhand new year 2025
औली : 2024 की अंतिम शाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नए साल से पहले नगर पालिका परिषद ज्योतिर्मठ ने पर्यावरण मित्रों/स्नो वरियर्स द्वारा औली में स्वच्छता अभियान चलाया। औली में पर्यटकों द्वारा इधर-उधर फेंके प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया और उनको निस्तारण के लिए पालिका के कूड़ेदान में डाला। साथ ही पर्यटकों से भी औली को स्वच्छ रखने का अनुरोध किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed