सब्सक्राइब करें

Nihang Sikh Dispute: कुल्हाल से आगे आए तो कहां गए निहंग? मोर्चे पर डटा रहा अमला, नहीं लगा सुराग, तलाश जारी

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 26 Jun 2026 04:30 AM IST
सार

Nihang Sikh Dispute: निहंग सिख दून कूच के लिए निकले और कुल्हाल क्षेत्र तक आए लेकिन इसके बाद कहां गए किसी को नहीं पता। सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने निहंगों की संभावित आवाजाही को लेकर अलग-अलग टीमें सक्रिय कीं।

विज्ञापन
Nihang Sikh Dispute Where did Nihangs go after moving past Kulhal Dehradun Police Searching
निहंगों के दून कूच के बाद अलर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्हाल बैरियर से आगे निहंगों के बढ़ने की सूचना के बाद शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। सबसे बड़ा सवाल यही बना रहा कि यदि निहंग कुल्हाल से आगे आ गए थे तो आखिर वे गए कहां। इस सवाल का स्पष्ट जवाब न तो पुलिस अधिकारियों के पास था और न ही प्रशासन के पास। डीएम आशीष चौहान और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल प्रेमनगर में एक घंटे तक मोर्चे पर डटे रहे लेकिन उन्हें भी खाली हाथ लौटना पड़ा।



निहंगों के दून की ओर बढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस ने प्रेमनगर के साथ ही सेलाकुई और सहसपुर क्षेत्र में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और संभावित रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस टीमों ने वाहनों की जांच की और आने-जाने वालों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

बैरियर तोड़ उत्तराखंड की सीमा में घुसे निहंग: तलवारें लहराईं, कहां गए किसी को पता नहीं; सड़कों पर उतरी फोर्स

Nihang Sikh Dispute Where did Nihangs go after moving past Kulhal Dehradun Police Searching
निहंगों के दून कूच के बाद अलर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्हाल क्षेत्र से सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने निहंगों की संभावित आवाजाही को लेकर अलग-अलग टीमें सक्रिय कीं। सेलाकुई, सहसपुर और प्रेमनगर के बीच के मार्गों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई। कई जगह बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोककर पूछताछ भी की गई।

Nihang Sikh Dispute Where did Nihangs go after moving past Kulhal Dehradun Police Searching
निहंगों के पहुंचने की सूचना के बाद पुलिस अलर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हालांकि, काफी देर तक निहंगों के जत्थे की सही लोकेशन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार सूचनाएं जुटाते रहे, लेकिन कुल्हाल से आगे बढ़ने की बात के बाद उनका कोई ठोस पता नहीं चल पाया। इससे स्थानीय लोगों में भी तरह-तरह की चर्चाएं चलती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nihang Sikh Dispute Where did Nihangs go after moving past Kulhal Dehradun Police Searching
बॉर्डर पर निहंगों ने तोड़े बैरिकेड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रेमनगर में भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण दो घंटे तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। वहीं सेलाकुई और सहसपुर में भी पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। बाद में स्थिति सामान्य होने पर पुलिस बल लौटने लगा, लेकिन निहंगों की लोकेशन को लेकर सवाल बरकरार रहा।

विज्ञापन
Nihang Sikh Dispute Where did Nihangs go after moving past Kulhal Dehradun Police Searching
निहंगों के दून कूच के बाद अलर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

निहंगों के दून में घुसने की आशंका से पुलिस और खुफिया विभाग हाई अलर्ट पर आ गया। गुरुद्वारों में निगरानी के लिए आस-पास सादी वर्दी में जवानों को तैनात कर दिया गया। खुफिया विभाग के लोगों ने रात से गुरुद्वारों के आस-पास डेरा डाल लिया। निहंगों के दून में प्रवेश करने की आशंका पर पुलिस शहरभर में हाईअलर्ट पर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed