सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pre monsoon Heavy rain causes damage in Karnaprayag Chamoli waterlogging and debris entering shops

Karanprayag News: जंगल में अतिवृष्टि के बाद पानी के साथ बहकर आया मलबा, सैलाब से क्षेत्र में भारी नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Fri, 26 Jun 2026 11:19 AM IST
सार

प्री मानसून की बारिश से चमोली जिले के कर्णप्रयाग में भारी नुकसान हुआ है। कई दोपहिया और हल्के चारपहिया वाहन मलबे में आंशिक रूप से डूब गए।

विज्ञापन
Pre monsoon Heavy rain causes damage in Karnaprayag Chamoli waterlogging and debris entering shops
कर्णप्रयाग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चमोली जिले के कर्णप्रयाग में बारिश में भारी नुकसान हुआ है। नारयणबगड़ में जीआईसी परिसर ओर बाजार में दुकानों में मलबा घुस गया। वहीं गौचर में जल भराव हो गया।बृहस्पतिवार रात को नारायणबगड़ ब्लॉक मुख्यालय में जीआईसी परिसर के पीछे जंगल में अतिवृष्टि के बाद पानी के साथ बहकर आए मलबे के सैलाब से जीआईसी परिसर में काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


तीन कक्षा कक्षों की दीवारों को तोड़कर मलबा छात्रावास और कालेज परिसर में घुस आया, जिससे विद्यालय कार्यालय, प्रधानाचार्य कार्यालय समेत कई कक्ष मिट्टी पत्थरों के घुसने से जलमग्न हो गया है। पूरे विद्यालय परिसर में जहां तहां मलबा पसरा हुआ है।
विज्ञापन


इंटर कालेज परिसर और अस्पताल के बीचोंबीच बने नाले से आए मलबे का सैलाब हाईवे पर पसर गया। दर्जनभर दुकानों के अंदर मलबा भर गया और कई दोपहिया और हल्के चारपहिया वाहन मलबे में आंशिक रूप से डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं..अलर्ट! निहंग देहरादून आ रहे: मची खलबली, तुरंत छावनी बना प्रेमनगर, तैनात हुई पुलिस फोर्स ने रोका यातायात

रात को ही बारिश के कारण हाईवे के बंंद हो जाने से नारायणबगड़ बाजार के दोनों ओर वाहन फंस गए थे। सुबह बीआरओ ने जेसीबी मशीन से हाईवे पर आए मलबे को हटाकर हाईवे को सूचारू कर दिया। वहीं दूसरी ओर भारी बारिश से गौचर बाजार में भी जल भराव हो गया। यहां कई दुकानों में मलबा घुस गया। सुबह लोग अपनी दुकानों से मलबा साफ करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed