सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nihang Dispute Dehradun on Alert Police Force Deployed Roads Blocked Prem Nagar Turns Into a Security Zone

अलर्ट! निहंग देहरादून आ रहे: मची खलबली, तुरंत छावनी बना प्रेमनगर, तैनात हुई पुलिस फोर्स ने रोका यातायात

वत्सल गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 26 Jun 2026 07:59 AM IST
सार

निहंगों के देहरादून पहुंचने की सूचना मिलते ही प्रेमनगर में अचानक हलचल बढ़ गई। देखते ही देखते पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। एहतियातन यातायात रोक दिया गया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। माहौल को देखते हुए बाजारों में भी हड़कंप मच गया और कई दुकानों के शटर गिरने लगे।

विज्ञापन
Nihang Dispute Dehradun on Alert Police Force Deployed Roads Blocked Prem Nagar Turns Into a Security Zone
निहंग विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अलर्ट.. निहंग देहरादून आ रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात विकासनगर से कुछ निहंग सिख देहरादून के निकल पड़े तो खलबली मच गई। इनपुट मिला तो प्रेमनगर छावनी में बदल गया। देखते ही देखते बाजार बंद होने लगे। बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी प्रेमनगर में जमा हो गई। तुरंत यातायात भी रोक दिया गया। जिससे सड़कें जाम हो गई। रात करीब 12:30 बजे तक प्रेमनगर में यही स्थिति रही।

विज्ञापन

प्रेमनगर की सड़क पर पुलिस की गाड़ियो का सायरन गूंजने लगा। तुरंत ही प्रेमनगर में बैरिकेडिंग कर दी गई और छावनी में बदल दिया गया। चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्रेमनगर चौक पर किसी भी वाहन को न तो देहरादून आने दिया गया न ही विकासनगर की ओर जाने दिया गया। देखते ही देखते सड़कें जाम हो गई। मौके पर अफ़रा-तफरी का माहौल बन गया। हर किसी की निगाह प्रेमनगर से विकासनगर की ओर जाने वाले मार्ग पर डटी रही। पुलिस की वैन, दमकल के वाहनो समेत सुरक्षा के लिहाज से जिलेभर की फोर्स को बुलाया गया।

विज्ञापन

सड़कों पर आए प्रेमनगर के लोग, गिरने लगे दुकानों के शटर

प्रेमनगर में रात के समय जैसे ही पुलिस की गाड़ियां पहुंचने लगी तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत बेरिकेड किया तो फोर्स भी लगातार पहुंचने लगी। देखते ही देखते लोगो में भी हड़कंप मच गया और दुकानों के शटर गिरने लगे। सड़कों पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुटने लगी। आधी रात तक प्रेमनगर की सड़क पर यही स्थिति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...देहरादून में तनाव: सुरक्षा बलों को चकमा देकर मेहूंवाला के रास्ते दून में घुसे निहंग, पुलिस के साथ तीखी बहस

काफी देर रहा जाम, लोग रहे परेशान

प्रेमनगर में जैसे ही पुलिस ने बेरिकेड कर वाहनों को रोका तो लंबा जाम लग गया। हर कोई स्थिति जानने का प्रयास करता रहा। लोग अपने वाहनों से आकर पूछने लगे कि क्या हुआ है। इसके बाद करीब डेढ़ से दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। इससे लोग काफी परेशान हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed