{"_id":"6a3da03ccdc27acb4b03b433","slug":"tension-in-dehradun-after-nihangs-march-police-department-on-high-alert-dm-and-ssp-inspect-city-late-night-2026-06-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निहंगों के कूच से दून में तनाव: हाई अलर्ट पर पुलिस महकमा; देर रात सड़कों पर उतरे डीएम-एसएसपी, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निहंगों के कूच से दून में तनाव: हाई अलर्ट पर पुलिस महकमा; देर रात सड़कों पर उतरे डीएम-एसएसपी, मची अफरा-तफरी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 26 Jun 2026 03:15 AM IST
सार
Nihang Sikh Dispute: निहंगों का एक जत्था कुल्हाल बैरियर पार कर देहरादून की ओर बढ़ रहा है। इस सूचना के फैलते ही प्रेमनगर, सेलाकुई और आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
1 of 6
निहंगों के दून कूच के बाद तनाव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
निहंगों के दून की ओर कूच करने और कुल्हाल बैरियर तोड़कर आगे बढ़ने की सूचना से बृहस्पतिवार को देहरादून में भारी तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा हाई अलर्ट पर आ गया। डीएम आशीष चौहान, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल प्रेमनगर क्षेत्र पहुंच गया।
बताया गया कि निहंगों का एक जत्था कुल्हाल बैरियर पार कर देहरादून की ओर बढ़ रहा है। इस सूचना के फैलते ही प्रेमनगर, सेलाकुई और आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल प्रेमनगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच भी शुरू कर दी गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने निहंगों के संभावित मार्गों और उनके ठहराव स्थलों की जानकारी जुटाई। पुलिस टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया और खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया।
निहंगों के दून कूच के बाद अलर्ट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब दो घंटे तक प्रेमनगर क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। इस दौरान स्थानीय लोग भी घटनाक्रम को लेकर चिंतित नजर आए। हालांकि बाद में पुलिस को स्पष्ट जानकारी मिलने पर स्थिति सामान्य होने लगी। निहंगों के दून में प्रवेश और किसी तरह की अप्रिय घटना की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस बल ने क्षेत्र में गश्त जारी रखी और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
3 of 6
निहंगों के दून कूच के बाद अलर्ट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। स्थिति सामान्य होने के बाद पुलिस बल प्रेमनगर से लौट गया लेकिन पूरे शहर में पुसिल हाईअलर्ट पर है। वहीं, निहंगों के दून की ओर बढ़ने की सूचना के बाद प्रेमनगर क्षेत्र में शुक्रवार को करीब दो घंटे तक बेहद तनावपूर्ण हालात रहे। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती और अधिकारियों की आवाजाही से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रेमनगर चौक पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और सिख समुदाय के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
निहंगों के दून कूच के बाद तनाव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निहंगों के आगमन और पुलिस की कार्रवाई की आशंका पर प्रेमनगर चौक, मुख्य बाजार और आसपास के मार्गों पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर चौक और मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी। पुलिस कर्मियों की बड़ी संख्या में तैनाती, वाहनों की जांच और अधिकारियों की लगातार बैठकों को देखकर लोग किसी बड़ी घटना की आशंका जताने लगे।
विज्ञापन
5 of 6
निहंगों के पहुंचने की सूचना के बाद पुलिस अलर्ट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय लोगों का कहना था कि उन्होंने प्रेमनगर हाईवे पर एक साथ इतना बड़ा पुलिस जमावड़ा पहले कभी नहीं देखा। लोगों ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियानों के दौरान भी इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात नहीं किया गया था। पुलिस की मौजूदगी और तनावपूर्ण माहौल के कारण दुकानदारों, राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों में भी बेचैनी बनी रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।