{"_id":"6a3d96a3d398f0fd5d0e9b44","slug":"nihang-sikh-dispute-10-day-from-karnaprayag-to-dehradun-intelligence-agencies-officials-relied-on-talks-only-2026-06-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग से लेकर दून तक 10 दिन का विवाद: खाक छानता रहा खुफिया तंत्र, बातचीत के भरोसे बैठ गए अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग से लेकर दून तक 10 दिन का विवाद: खाक छानता रहा खुफिया तंत्र, बातचीत के भरोसे बैठ गए अफसर
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 26 Jun 2026 05:00 AM IST
सार
गत 16 जून को जब चमोली के कर्णप्रयाग में निहंग और स्थानीय लोगों में विवाद हुआ तो पुलिस ने हमला करने वाले निहंगों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके बाद ही मामला तूल पकड़े हुए है।
विज्ञापन
1 of 5
निहंगों के पहुंचने की सूचना के बाद पुलिस अलर्ट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कर्णप्रयाग में 10 दिन पहले हुए विवाद के बाद रुद्रप्रयाग से लेकर देहरादून तक खुफिया तंत्र सिर्फ खाक छानता रहा। फिर चाहे वह नागरसू गुरुद्वारा विवाद हो या फिर विकासनगर में बवाल सब कुछ पुलिस प्रशासन के हाथ से निकलता दिखा।
इस पर जिले और रेंज से लेकर पुलिस मुख्यालय तक स्थिति कई बार नियंत्रण से बाहर हुई और बृहस्पतिवार रात को इसने एक बड़े बवाल की शक्ल ले ली। खुफिया तंत्र की इस नाकामी के बाद पुलिस तंत्र भी हाथ मलता रह गया और ये लोग देहरादून तक पहुंच गए। हालांकि, देहरादून पुलिस का दावा है कि इन लोगों को पटेलनगर क्षेत्र से वापस भेज दिया गया है।
दरअसल, गत 16 जून को जब चमोली के कर्णप्रयाग में निहंग और स्थानीय लोगों में विवाद हुआ तो पुलिस ने हमला करने वाले निहंगों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके बाद देशभर में इस घटना के संबंध में कई तरह की विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।
3 of 5
दून कूच कर रहे निहंग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला के एक युवक ने थानों को बम से उड़ाने की धमकी तक दे डाली। यहां तक खुफिया तंत्र का ध्यान नहीं गया और मामला रुद्रप्रयाग के नगरासू में कुछ निहंग गुरुद्वारे में घुस गए। इस मामले में पुलिस के आला अफसर कई दिनों तक शांत रहे लेकिन जब स्थिति काबू से बाहर हुई तो पुलिस मुख्यालय बयान जारी करने को राजी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
निहंगों को रोकने के लिए तैनात जवान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय ने नगरासू के मामले को निहंग और गुरुद्वारे का आपसी विवाद बताकर पल्ला झाड़ लिया। इसी दौरान पंजाब से आए लोगों और विभिन्न संगठनों के लोगों ने पुलिस के मुखिया और सरकार तक से बात की। सिखों के विभिन्न संगठनों ने लोगों से शांति बरतने की अपील की तो शायद निहंगों ने इनकी बात नहीं मानी लेनिक खुफिया तंत्र इस अपील से खासा प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
निहंगों ने लहराई तलवारें
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नतीजा यह हुआ कि हिमाचल के पांवटा साहिब से लेकर दून तक बृहस्पतिवार देर रात तक पैदा हुई स्थिति ने आम लोगों से लेकर पुलिस और प्रशासन की नींद भी हराम कर दी। हालांकि, देर रात दावा यह हुआ कि निहंगों को वापस लौटा दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।