सब्सक्राइब करें

कर्णप्रयाग से लेकर दून तक 10 दिन का विवाद: खाक छानता रहा खुफिया तंत्र, बातचीत के भरोसे बैठ गए अफसर

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 26 Jun 2026 05:00 AM IST
सार

गत 16 जून को जब चमोली के कर्णप्रयाग में निहंग और स्थानीय लोगों में विवाद हुआ तो पुलिस ने हमला करने वाले निहंगों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके बाद ही मामला तूल पकड़े हुए है।

विज्ञापन
Nihang Sikh Dispute 10-day from Karnaprayag to Dehradun Intelligence agencies officials relied on talks Only
निहंगों के पहुंचने की सूचना के बाद पुलिस अलर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कर्णप्रयाग में 10 दिन पहले हुए विवाद के बाद रुद्रप्रयाग से लेकर देहरादून तक खुफिया तंत्र सिर्फ खाक छानता रहा। फिर चाहे वह नागरसू गुरुद्वारा विवाद हो या फिर विकासनगर में बवाल सब कुछ पुलिस प्रशासन के हाथ से निकलता दिखा।



इस पर जिले और रेंज से लेकर पुलिस मुख्यालय तक स्थिति कई बार नियंत्रण से बाहर हुई और बृहस्पतिवार रात को इसने एक बड़े बवाल की शक्ल ले ली। खुफिया तंत्र की इस नाकामी के बाद पुलिस तंत्र भी हाथ मलता रह गया और ये लोग देहरादून तक पहुंच गए। हालांकि, देहरादून पुलिस का दावा है कि इन लोगों को पटेलनगर क्षेत्र से वापस भेज दिया गया है।

बैरियर तोड़ उत्तराखंड की सीमा में घुसे निहंग: तलवारें लहराईं, कहां गए किसी को पता नहीं; सड़कों पर उतरी फोर्स

Nihang Sikh Dispute 10-day from Karnaprayag to Dehradun Intelligence agencies officials relied on talks Only
निहंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दरअसल, गत 16 जून को जब चमोली के कर्णप्रयाग में निहंग और स्थानीय लोगों में विवाद हुआ तो पुलिस ने हमला करने वाले निहंगों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके बाद देशभर में इस घटना के संबंध में कई तरह की विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।

Nihang Sikh Dispute 10-day from Karnaprayag to Dehradun Intelligence agencies officials relied on talks Only
दून कूच कर रहे निहंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला के एक युवक ने थानों को बम से उड़ाने की धमकी तक दे डाली। यहां तक खुफिया तंत्र का ध्यान नहीं गया और मामला रुद्रप्रयाग के नगरासू में कुछ निहंग गुरुद्वारे में घुस गए। इस मामले में पुलिस के आला अफसर कई दिनों तक शांत रहे लेकिन जब स्थिति काबू से बाहर हुई तो पुलिस मुख्यालय बयान जारी करने को राजी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nihang Sikh Dispute 10-day from Karnaprayag to Dehradun Intelligence agencies officials relied on talks Only
निहंगों को रोकने के लिए तैनात जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय ने नगरासू के मामले को निहंग और गुरुद्वारे का आपसी विवाद बताकर पल्ला झाड़ लिया। इसी दौरान पंजाब से आए लोगों और विभिन्न संगठनों के लोगों ने पुलिस के मुखिया और सरकार तक से बात की। सिखों के विभिन्न संगठनों ने लोगों से शांति बरतने की अपील की तो शायद निहंगों ने इनकी बात नहीं मानी लेनिक खुफिया तंत्र इस अपील से खासा प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
Nihang Sikh Dispute 10-day from Karnaprayag to Dehradun Intelligence agencies officials relied on talks Only
निहंगों ने लहराई तलवारें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नतीजा यह हुआ कि हिमाचल के पांवटा साहिब से लेकर दून तक बृहस्पतिवार देर रात तक पैदा हुई स्थिति ने आम लोगों से लेकर पुलिस और प्रशासन की नींद भी हराम कर दी। हालांकि, देर रात दावा यह हुआ कि निहंगों को वापस लौटा दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed