सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nihang Sikhs Reach Dehradun After Evading Tight Security Along Uttarakhand Border read All Updates in hindi

देहरादून में तनाव: सुरक्षा बलों को चकमा देकर मेहूंवाला के रास्ते दून में घुसे निहंग, पुलिस के साथ तीखी बहस

अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 26 Jun 2026 07:18 AM IST
सार

निहंगों के दून की ओर कूच करने और कुल्हाल बैरियर तोड़कर आगे बढ़ने की सूचना से बृहस्पतिवार को देहरादून में भारी तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा हाई अलर्ट पर आ गया। डीएम आशीष चौहान, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल प्रेमनगर क्षेत्र पहुंच गया।

विज्ञापन
Nihang Sikhs Reach Dehradun After Evading Tight Security Along Uttarakhand Border read All Updates in hindi
शहर में घुसे निहंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब से उत्तराखंड कूच के लिए निकले कुछ निहंग सिखों को तो कुल्हाल बॉर्डर पर रोक दिया गया लेकिन इनमें से करीब 20-25 निहंग बैरिकेडिंग तोड़कर उत्तराखंड की तरफ बढ़ गए। पुलिस को इंटेलिजेंस से सूचना मिली कि निहंग प्रेमनगर के रास्ते आएंगे। इसके बाद प्रेमनगर चौक पर सैकड़ों की तादाद में पुलिस बल मुस्तैद कर दिया गया। निहंग पुलिस को चकमा देते हुए वाया मेहूंवाला-आईएसबीटी रेसकोर्स गुरुद्वारे में पहुंच गए।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस एक गाड़ी को वापस भेजने में सफल हो पाई है। चमोली में निहंग सिख और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग तारीखों में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद से लगातार लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। निहंग लगातार प्राथमिकी दर्ज को वापस लेने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


पूर्व में इसको लेकर कई दौर की वार्ता भी हुई। पूर्व में जत्था भी दून पहुंचा था। लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में निहंग सिख पंजाब के चंडीगढ़ से उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए। कूच की सूचना मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस बल बॉर्डर क्षेत्र में तैनात कर दिया गया। पुलिस के साथ हुई कई घंटे तक तनातनी के बाद करीब 25 निहंग सिख बैरिकेडिंग तोड़ते हुए उत्तराखंड की सीमा में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बॉर्डर पार कर आए निहंगों को विकासनगर से लेकर सेलाकुई तक ढूंढती रही। पुलिस को जब खुफिया तंत्र से सूचना मिली कि निहंग प्रेमनगर होकर देहरादून में घुसेंगे तो भारी मात्रा में पुलिस बल प्रेमनगर चौक पर तैनात कर दिया। मौके पर आईटीबीपी के जवानों को भी बुलाया गया। पुलिस करीब दो घंटे तक प्रेमनगर में खड़े होकर निहंगों का इंतजार करती रही। निहंग सुरक्षाबलों को चकमा देकर मेहूंवाला से आईएसबीटी होते हुए शहर में घुस गए। पुलिस का दावा है कि शहर के अंदर घुसे निहंगों को पटेल नगर से वापस पांवटा साहब के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें...निहंगों के कूच से दून में तनाव: हाई अलर्ट पर पुलिस महकमा; देर रात सड़कों पर उतरे डीएम-एसएसपी, मची अफरा-तफरी

शिमला बाईपास के पास पुलिस और निहंगों की हुई तीखी बहस

जानकारी के मुताबिक पुलिस को जब सूचना मिली कि निहंग मेहूंवाला होते हुए शहर में घुस रहे हैं तो पुलिस ने आनन-फानन में पहुंचकर शिमला बाईपास के पास उन्हें रोक लिया। पुलिस उन्हें वापस लौटने के लिए कह रही थी। लेकिन अपनी बातों पर अड़े हुए थे। देखते ही देखते पुलिस और निhंगों के बीच तीखी बहस होने लगी। पुलिस ने जब थोड़ी सख्ती दिखाई तो वे वापस लौटने के लिए माने। इस दौरान शिमला बाईपास के पास भी काफी देर तक भीड़ एकत्रित रही।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed