{"_id":"5c0154f9bdec22419e1f46b1","slug":"nursery-student-crushed-under-school-bus-in-pithoragarh-painful-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नर्सरी के छात्र को ऐसे खींच ले गई मौत, बचाने के लिए चलती बस के नीचे घुसा बड़ा भाई, दर्दनाक तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सरी के छात्र को ऐसे खींच ले गई मौत, बचाने के लिए चलती बस के नीचे घुसा बड़ा भाई, दर्दनाक तस्वीरें
Sat, 01 Dec 2018 08:30 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 01 Dec 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मृतक दारेन और उसका भाई कासिम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बड़े भाई के सामने छोटे भाई को मौत ऐसे खींचकर ले गई कि वह अब तक सदमे में है। एशियन स्कूल के सातवीं के छात्र कासिम के सामने ही उसके छोटा भाई दारेन काल का ग्रास बन गया। बस की चपेट में आए दारेन को बचाने के लिए उसने अपनी जान जोखिम में डालकर भरसक कोशिश की।
2 of 5
मृतक दारेन और उसका भाई कासिम
मां के साथ वह घायल भाई को लेकर अस्पताल भी गया, लेकिन अनहोनी को नहीं टाला जा सका। अली खान सिल्थाम में ठेला लगाकर मछलियां बेचने का काम करते हैं। बेटे का शव देख जिला अस्पताल में अली खान बिलख उठे तो कासिम एक स्थान पर गुमसुम बैठा था।
3 of 5
मृतक दारेन
कासिम ने बताया कि दारेन जब टायर की चपेट में आया तो उसने जोर से अंकल-अंकल चिल्लाया। इस पर चालक ने उसे डपट दिया। इसके बाद पिछले टायर से दारेन बुरी तरह कुचल गया। कासिम ने बताया कि उसने भाई को बचाने के लिए टायरों के बीच हाथ डालकर उसे निकालने की कोशिश की। इसमें वह भी बस की चपेट में आने से बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मृतक दारेन के परिजन
कासिम ने रोते हुए बताया कि टायर दारेन की छाती पर चढ़ गया। इतने पर भी विद्यालय प्रबंधन या अन्य कोई स्टाफ मौके पर नहीं आया। कासिम की बात सुनकर अस्पताल में मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। उनका कहना था कि स्कूल बसों के लिए कोई मानक नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
मृतक दारेन के परिजन
लोगों ने स्कूल प्रबंधन और चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि निजी स्कूलों में मानकों का पालन नहीं किया जाता है। बावजूद इसके प्रशासन हमेशा सोया रहता है। एसपी आरसी राजगुरु और सीओ शेखर सुयाल ने हरसंभव कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।