{"_id":"5ccbcfeabdec2207272c32d0","slug":"obscene-video-viral-accused-house-burned-by-crowd-in-pithoragarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवक ने अश्लील फोटो पति को दिखाई तो पत्नी को घर से निकाला, गुस्साए लोगों ने लगा दी मकान में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने अश्लील फोटो पति को दिखाई तो पत्नी को घर से निकाला, गुस्साए लोगों ने लगा दी मकान में आग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 04 May 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देहरादून में एक विवाहिता ने धारचूला निवासी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप था युवक ने उसके अश्लील फोटो लिए थे, जिसके बल पर वह उसे डराकर बार बार संबंध बनाता रहा। एक साल पूर्व उसकी शादी विदेश में नौकरी करने वाले युवक से हुई। इससे नाराज युवक ने कुछ दिन पूर्व उसके पति को अश्लील फोटो भेज दिए। इस पर पति ने उसे घर से बाहर कर दिया। विवाहिता की शिकायत पर देहरादून में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
2 of 6
fire
- फोटो : अमर उजाला
अश्लील क्लीपिंग बनाकर एक महिला के वैवाहिक जीवन में खलल डालने के आरोपी युवक का घर भीड़ ने पुलिस की तैनाती के बावजूद जला दिया। घटना के समय घर में सो रहे परिवार के दो सदस्यों ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर धारचूला में धारा 144 लागू कर दी। गुरुवार को धारचूला बाजार पूरी तरह से बंद रहा और महिलाओं सहित विभिन्न संगठनों ने आरोपी युवक को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
3 of 6
fire, police
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी और एसपी ने थाना में आयोजित बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर देहरादून भेज दिया है। बुधवार की शाम आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ और सामान को आग के हवाले करने के बाद भी भीड़ का आक्रोश कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
fire, police
पुलिस की तैनाती के बाद भी रात 12 बजे भीड़ ने आरोपी युवक के घर में आग लगा दी। घर में मौजूद दो सदस्यों ने वहां से भागकर जान बचाई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती आग से कमरों और किचन का पूरा सामान जल गया था। इसके बाद पूरी रात चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। गुरुवार सुबह एक बार फिर लोग सड़कों पर उतर आए। महिलाओं और युवाओं सहित विभिन्न संगठनों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी भी धारचूला पहुंच गए।
विज्ञापन
5 of 6
fire, police
थाने में जिलाधिकारी डा.विजय कुमार जोगदंडे और पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की बैठक हुई। इसमें लोगों से शांति व्यवस्था की अपील की गई। लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई। बैठक के बाद विभिन्न संगठनों के लोगों ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।