फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CBSE टॉपर गौरांगी को सीएम त्रिवेंद्र ने मिठाई खिलाकर दी बधाई, देखकर भावुक हुईं दादी, तस्वीरें...

Fri, 03 May 2019 11:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
Cbse 12 result 2019 Cm trivendra singh rawat gave blessings to topper Gaurangi chawla
सीबीएसई टॉपर गौरांगी के घर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में देश में दूसरा स्थान और प्रदेश में टॉप करने वाली उत्तराखंड की छात्रा गौरांगी चावला को बधाई देने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उनके घर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गौरांगी के पिता अनिल चावला को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। उन्होंने गौरांगी को बधाई देते हुए कहा कि गौरांगी ने देश में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। वह पूरे उत्तराखंड की बेटी है।  

Cbse 12 result 2019 Cm trivendra singh rawat gave blessings to topper Gaurangi chawla
सीबीएसई टॉपर गौरांगी के घर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री की अगवानी और स्वागत के लिए परिवार बेसब्री से इंतजार कर रहा रहा था। इस दौरान सबसे उत्सुक गौरांगी की दादी दिखीं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। हाथों में अखबार लिए वह मुख्यमंत्री का इंतजार करती दिखीं। मुख्यमंत्री के आने की सूचना पाते ही गौरांगी की दादी दर्शना देवी की खुशी से झूम उठीं। 

Cbse 12 result 2019 Cm trivendra singh rawat gave blessings to topper Gaurangi chawla
सीबीएसई टॉपर गौरांगी के घर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

सीएम के पहुंचते ही वह बेतहाशा उठीं और सीएम जिंदाबाद के नारे लगाकर उनके गले लग गईं। दर्शना देवी की आंखों से खुशी के आंसू छलक रहे थे। वह बोलीं कि आज तक मुख्यमंत्री को सिर्फ टेलीविजन पर ही देखा था, लेकिन आज सामने देख रहीं हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cbse 12 result 2019 Cm trivendra singh rawat gave blessings to topper Gaurangi chawla
सीबीएसई टॉपर गौरांगी के घर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गौरांगी को मिठाई भी खिलाई। इसके बाद मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने के लिए परिवार के सदस्यों की भीड़ लगी रही। इस मौके पर मेयर अनिता ममगाईं, राज्य आंदोलनकारी उषा रावत आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Cbse 12 result 2019 Cm trivendra singh rawat gave blessings to topper Gaurangi chawla
एम्स का निरीक्षण करते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करीब साढ़े 11 बजे निजी दौरे पर एम्स पहुंचे। यहां एम्स निदेशक प्रो. रविकांत, चिकित्साधीक्षक डॉ. ब्रह्मा प्रकाश, प्रो. बृजेंद्र सिंह ने सीएम का स्वागत किया। यहां सीएम ने विभिन्न विभागों का दौरा भी किया। इसके बाद निदेशक ने भावी योजनाओं और मौजूदा सुविधाओं के बारे में अवगत कराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed