सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में कुमाऊं पर भी मेधा की खूब बारिश हुई। हल्द्वानी के डॉक्टर दंपति की बेटी और आर्यमान विक्रम बिड़ला स्कूल की छात्रा श्रेया पांडे ने 497 अंक हासिल कर देशभर में तीसरा, प्रदेश में दूसरा और कुमाऊं में पहला स्थान हासिल किया है।
CBSE 12th Result 2019: इस टॉपर के गणित, रसायन, अंग्रेजी में सौ फीसद अंक, दिए जरूरी टिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में देश में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली शहर की बेटी श्रेया पांडे को रहस्यमय कहानियां पढ़ने, बैडमिंटन और तौराकी का शौक है। श्रेया के अनुसार रोजाना चार घंटे की नियमित पढ़ाई के साथ कोचिंग से भी उसे यह मुकाम हासिल करने में मदद मिली।
शहर के कैनाल रोड स्थित हीरा विहार कालोनी निवासी डॉ. सिद्धार्थ पांडे और नेत्र रोग विशेषज्ञ श्वेता पांडे की बेटी श्रेया ने तीन विषयों गणित, रसायन और अंग्रेजी में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त हासिल किए हैं। आर्यमान विक्रम बिड़ला की छात्रा श्रेया ने कुल 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनको इंफॉरमेटिक प्रेक्टिसेज में 98, भौतिक विज्ञान में 99 और शारीरिक शिक्षा में 95 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। इस समय नोएडा में अपनी नानी के घर मौजूद श्रेया को जब अपनी सफलता का पता चला तो वह भावुक हो गई।
फोन पर हुई बातचीत में श्रेया ने बताया कि उनकी जेईई एडवांस और एक विश्वविद्यालय में एंट्रेस परीक्षा है। इस कारण वह नोएडा में हैं। श्रेया ने बताया कि परीक्षा से पहले उन्होंने अच्छी तैयारी की थी। गणित, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान की कोचिंग भी ली। बताया कि इस दौरान वह सोशल मीडिया से भी जुड़ी रहीं। वह दिन में करीब आधे घंटे टीवी भी देख लेतीं थीं। श्रेया की रुचि खेल में भी है। वह बैडमिंटन और तैराकी में हिस्सा भी लेती रहीं। रहस्यमय कहानियां पढ़ने का शौक है। 10वीं में उनको 10 सीजीपीए हासिल हुआ था। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की जोनल डिबेट में भी श्रेया ने हिस्सा लिया था। इसमें श्रेया को पहला स्थान मिला था।
श्रेया के पिता डॉ. सिद्धार्थ पांडे और मां डॉ. श्वेता पांडे ने बताया कि वह बेटी को पढ़ाई के लिए कम समय दे पाते थे। उनको उम्मीद नहीं थी कि बेटी देश में तीसरा स्थाना हासिल करेगी। बताया कि उन्होंने पढ़ाई को लेकर बेटी पर कभी ज्यादा दबाव नहीं बनाया। वह खुद ही समय से पढ़ाई करती थी।