{"_id":"5b0eac214f1c1ba36e8b55ea","slug":"old-lady-dead-body-found-in-house-after-four-day-of-death-in-roorkee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां के शव संग चार दिन तक घर में रहा दिव्यांग बेटा, लोगों से जो बातें कही पढ़कर आंसू रोक नहीं पाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के शव संग चार दिन तक घर में रहा दिव्यांग बेटा, लोगों से जो बातें कही पढ़कर आंसू रोक नहीं पाएंगे
Thu, 31 May 2018 04:58 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 31 May 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मां की मौत हो चुकी है यह मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटे को पता भी नहीं। वह जो लोगों से कहता रहा उसकी बातें पढ़कर आपकी भी आंखे नम हो जाएंगी।
2 of 5
death
चार दिन से घर में बुजुर्ग महिला का शव सड़ता रहा। मानसिक रूप से कमजोर बेटा लोगों को इशारा करता हुआ कहता रहा कि उसकी मां न तो कुछ बोल रही है और न ही कुछ खा रही है। बावजूद इसके किसी ने उसका विश्वास नहीं किया। जब घर से बदबू आने लगी तो आसपास के लोगों ने वहां जाकर देखा तो बुजुर्ग महिला मरी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
3 of 5
death
पूर्वी अंबर तालाब में सरोज (85) अपने दो बेटों के साथ रहती थी। बड़ा बेटा 60 वर्षीय लाजपत राय मिस्त्री का काम करता है, जबकि 48 वर्षीय दूसरा बेटा देवेंद्र शर्मा उर्फ पिंटू मानसिक रूप से कमजोर है और बीमार रहता है। बताया गया है कि करीब चार दिन पहले लाजपत राय काम से दिल्ली गया था। पिछले दो-तीन से मानसिक रूप से कमजोर पिंटू लोगों को घर आने का इशारा कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
death
वह मां के न बोलने और न खाने की बात इशारे से समझा रहा था, लेकिन किसी ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। बुधवार सुबह को आसपास के लोगों ने महसूस किया कि घर से बदबू आ रही है। पूर्व पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा को भी इसकी जानकारी मिली। उसके चंद्रप्रकाश बाटा कुछ लोगों को लेकर घर में घुसे।
विज्ञापन
5 of 5
death
अंदर जाकर देखा कि वृद्धा मृत पड़ी है। उसके शव से काफी बदबू आ रही है। इसके बाद पूर्व पार्षद ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी ने बताया की महिला बीमार थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महिला के एक बेटा कहीं बाहर गया है। उससे संपर्क कर जानकारी दी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।