{"_id":"57e6a41b4f1c1b416da82f5e","slug":"pakistani-hindus-ashes-flow-into-ganga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से अस्थियां लेकर पहुंचा हिंदुओं का जत्था, गंगा में की विसर्जित, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से अस्थियां लेकर पहुंचा हिंदुओं का जत्था, गंगा में की विसर्जित, तस्वीरें
Sun, 25 Sep 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 25 Sep 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
pakistan hindu
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान के 160 हिंदुओं सहित भारत के विभिन्न राज्यों से एकत्रित कर लाई गई 6325 अस्थियों को कलश यात्रा के रूप में बैंडबाजों के साथ कनखल के सतीघाट पर विधि विधान से गंगा में विसर्जित किया गया।
2 of 8
pakistani hindu
- फोटो : AmarUjala
पाकिस्तान के कराची शहर स्थित श्री पंचमुंखी हनुमान मंदिर के महंत रामनाथ मिश्रा अपने भतीजे कबीर मिश्रा के साथ एक पखवाड़े पहले 160 हिंदुओं की अस्थियां लेकर भारत आए थे।
3 of 8
pakistani hindu
- फोटो : AmarUjala
इन अस्थि कलशों को दिल्ली के निगम बोध घाट पर रखा गया। जहां दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा आदि से एकत्रित किए गए अन्य अस्थि कलशों को साथ मिलाकर शुक्रवार की रात अंतिम कलश यात्रा यहां पहुंची। यहां इन अस्थि कलशों को निष्काम सेवा ट्रस्ट में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
pakistani hindu ashes
- फोटो : AmarUjala
शनिवार सुबह बैंडबाजों और पुष्प वर्षा के बीच देवोत्थान सेवा समिति व धर्मयात्रा महासंघ के बैनर तले अस्थि कलशों को खडख़ड़ी भीमगोड़ा, हरकी पैड़ी, अपर रोड से कनखल होते हुए सतीघाट पर लाया गया। यहां वैदिक रीति रिवाज के साथ अस्थियों को गंगा में विसर्जित कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 8
pakistani hindu ashes
- फोटो : AmarUjala
पाकिस्तान से आए महंत रामनाथ मिश्रा ने कहा कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं की यह इच्छा रहती है कि उनकी अस्थियां मां गंगा की गोद में विसर्जित की जाए। इसलिए उन्होंने अस्थियां हरिद्वार लाने का निर्णय लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।