फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक झलक देखने को फैंस कर रहे थे इंतजार, परिणीति को स्कूटर पर बैठा कर चल दिए अर्जुन

Fri, 08 Dec 2017 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 08 Dec 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
Parineeti and Arjun kapoor fans crowd during the shooting
Parineeti and Arjun kapoor

पिथौरागढ़ में इन दिनों चल रही ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग के दौरान लोग दोनों स्टार की झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे थे। तभी ‌अर्जुन कपूर परिण‌ीति को स्कूटर पर बैठाकर चल दिए। पढ़िए आगे की कहानी....


 

Parineeti and Arjun kapoor fans crowd during the shooting
Parineeti and Arjun kapoor

दिवाकर बनर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग मंगलवार को टनकपुर रोड स्थित एक होटल के पास हुई। सुबह पांच बजे तक चली शूटिंग में अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की एक झलक देखने के लिए रोडवेज स्टेशन, सिल्थाम रोड और पेट्रोल पंप के पास सैकड़ों लोग जमा थे। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने काफी फोर्स लगा रखी थी।

 

Parineeti and Arjun kapoor fans crowd during the shooting
Parineeti and Arjun kapoor
मंगलवार रात रोडवेज स्टेशन से सिल्थाम की ओर जाने वाली सड़क और वहीं स्थित एक होटल के बाहर शूटिंग हुई। शूटिंग में अभिनेता अर्जुन कपूर संदीप के रोल में सिल्थाम से पुराने स्कूटर में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा यानी पिंकी को बैठाकर लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti and Arjun kapoor fans crowd during the shooting
Parineeti and Arjun kapoor

होटल के बाहर उतरकर वे आपस में कुछ देर बात करते हैं। फिर अभिनेत्री परिवर्तन बैंक (होटल) में चल रहे काम के बारे में मिस्त्री से बात करती है। बताया गया है कि देर रात तक चली शूटिंग में अभिनेत्री परिणीति ठंड नहीं झेल पाईं और शूटिंग पूरी होने से पहले ही होटल चली गईं।

विज्ञापन
Parineeti and Arjun kapoor fans crowd during the shooting
Parineeti and Arjun kapoor

शूटिंग के दौरान हीरो, हीरोइन को देखने के लिए सैकड़ों लोग डटे रहे। दर्शकों के बार-बार व्यवधान पैदा करने से फिल्म निर्माताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोतवाल ध्यान सिंह सुबह तक फिल्म बनाने वाली यूनिट की सुरक्षा के लिए खुद तैनात थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed